बचे हुए चावलों को फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी अप्पे, बच्चों के टिफिन के लिए भी है परफेक्ट

रात के बने हुए चावल अक्सर बच जाते हैं, जिन्हें हम फ्रिज में स्टोर कर के रख देते हैं। सुबह इन्हें दोबारा खाने का मन नहीं होता और फिर समझ ही नहीं आता कि इनका क्या किया जाए। आपके साथ भी यही होता है, तो ये रेसिपी आपके बड़े काम आने वाली है। बच्चों का टिफिन हो या शाम का स्नैक, बचे हुए चावलों से आप ये हेल्दी और टेस्टी अप्पे बना सकते हैं। इन्हें बनाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती और ना ही टाइम। खूब सारी सब्जियां एड कर के आप इन्हें और भी ज्यादा हेल्दी बना सकते हैं। तो अगली बार से जब चावल बच जाएं, तो उन्हें फेंकने के बजाए ये टेस्टी और हेल्दी अप्पे का नाश्ता बनाना बिल्कुल ना भूलें। चलिए फटाफट से इसकी रेसिपी जान लेते हैं।

बचे हुए चावलों से बनाएं हेल्दी और टेस्टी नाश्ता
रात के चावल बच जाएं तो सुबह नाश्ते में या बच्चों की टिफिन के लिए आप ये टेस्टी और हेल्दी अप्पे बना सकते हैं। इसके लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं- बचे हुए चावल (2 कप), दही (1 कप), सूजी (1 कप), बारीक कटी हुई सब्जियां (शिमला मिर्च, गाजर, हरा धनिया और प्याज), चिली फ्लेक्स (मोटी कुटी हुई लाल मिर्च), काली मिर्च पाउडर और नमक (स्वादानुसार), बेकिंग सोडा (चुटकीभर) और जरूरत के हिसाब से तेल।

स्टेप बाय स्टेप सीखें बचे हुए चावलों का हेल्दी नाश्ता
स्टेप 1- सबसे पहले एक मिक्सर में बचे हुए चावल, ताजी दही और सूजी को पीसकर एक स्मूद सा बैटर तैयार कर लें। ध्यान रहे आपको इसमें पानी बिल्कुल भी एड नहीं करना है।

स्टेप 2- अब अपनी मनपसंद सब्जियों को बारीक काट कर रख लें। उदाहरण के लिए शिमला मिर्च, कद्दूकस की हुई गाजर, हरा धनिया पत्ता और प्याज; अप्पे में बहुत ही टेस्टी लगती हैं।

स्टेप 3- बारीक कटी हुई सब्जियों को बैटर में डालें। साथ में थोड़ी सी चिली फ्लेक्स, स्वादनुसार नमक और थोड़ा सा काली मिर्च का पाउडर एड करें। बच्चों के लिए बना रहे हैं, तो तीखा थोड़ा कम रख सकते हैं।

स्टेप 4- सभी चीजों को बैटर में अच्छी तरह मिक्स कर लें। फिर चुटकीभर बेकिंग सोडा डालकर हल्के हाथों से मिला दें। अप्पे का बैटर बनकर तैयार है।

स्टेप 5- अब अप्पे पैन को गैस पर रखें और इसके हर खाने में थोड़ा सा तेल लगाकर ग्रीस कर लें। पैन गर्म होने पर हर खाने में थोड़ा-थोड़ा बैटर और ढककर लो फ्लेम पर 3-4 मिनट के लिए पकने दें।

स्टेप 6- जब नीचे की तरफ से अप्पे गोल्डन और हल्के क्रिस्पी हो जाएं तो ऊपर की तरफ थोड़ा सा तेल अप्लाई कर के इन्हें पलट दें। फिर दोबारा ढककर 3-4 मिनट के लिए लो फ्लेम पर पकने दें। अप्पे बनकर तैयार हैं।

सर्विंग टिप- गरमा-गरम चावल के अप्पे को आप हरी चटनी और टोमैटो केचअप के साथ सर्व कर सकते हैं। वहीं अगर आपको फुल साउथ इंडियन टेस्ट लेना है तो साथ में नारियल की चटनी एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है।

More From Author

नक्सल प्रभावित बीजापुर के खिलाड़ियों ने रचा इतिहास, आज मिलेगा सम्मान

लिवर को हेल्दी रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 सब्जियां, गाजर से चुकंदर तक हैं फायदेमंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13967/1

RO No. 13944/210

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.