योगी आदित्यनाथ ने सपा को घेरा, बोले- 200 करोड़ का काम 864 करोड़ खर्च करने पर भी पूरा नहीं हुआ

 देवरिया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया में एक बार फिर सपा सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि अच्छी सरकार आती है, जब अच्छे जनप्रतिनिधि चुने जाते हैं. 2017 के पहले राज्य में जो सरकार थी, तब न विकास था न सुरक्षा थी और न ही सम्मान था. इसके अलावा न ही रोजगार और गरीब के लिए आवास-शौचालय था. 15 जुलाई से 15 नवंबर तक यूपी के देवरिया, महराजगंज, गोरखपुर बस्ती में भय और दहशत का माहौल रहता था. क्योंकि पिछली सरकारों की संवेदना मर चुकी थी। 

योगी आदित्यनाथ यहीं नहीं रुके, उन्होंने जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (JPNIC) को लेकर भी समाजवादी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि JPNIC की कमाई को परिवार तक पहुंचाने की साजिश रची गई थी. सपा ने अपने विचारधारा के मुखिया को भी नहीं छोड़ा. JPNIC की शुरुआती लागत करीब ₹200 करोड़ थी, लेकिन ₹864 करोड़ खर्च करने के बाद भी परियोजना अधूरी है। 

सरकारी खजाने से खर्च की गई थी राशि
सीएम योगी के मुताबिक ₹200 करोड़ के काम में ₹864 करोड़ खर्च कर दिए गए, फिर भी JPNIC पूरा नहीं हुआ. JPNIC को पूरा कराने में अब ₹150–200 करोड़ और खर्च होने का अनुमान है. सीएम योगी ने आरोप लगाया कि सरकारी खजाने से ₹900–1000 करोड़ खर्च करने की साजिश थी. JPNIC को प्राइवेट कंपनी के जरिए संचालित करने की योजना होने का भी सीएम योगी ने आरोप लगाया। 

सीएम योगी के अनुसार इस प्राइवेट कंपनी में डिंपल यादव, अखिलेश यादव और धर्मेंद्र यादव शामिल थे. आरोप है कि JPNIC से होने वाली कमाई को परिवार तक पहुंचाने की साजिश की गई थी। 

 

More From Author

नेपाल संकट में मध्य प्रदेश के 7 लोग फंसे! दो बहनों का मिला पता, पांच अब भी लापता

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बदलेगी विकास की तस्वीर, CM डॉ. यादव ने बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13967/1

RO No. 13944/210

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.