सीधे फील्ड में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन रहे CM मोहन यादव, जन विश्वास अभियान के तहत होगी समीक्षा

भोपाल
 मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत सभी निरीक्षण एवं निगरानी कार्यों की समीक्षा खुद मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव करेंगे। वह विभागवार तो समीक्षा करेंगे ही, जिला व संभागवार समीक्षा भी की जाएगी। मुख्यमंत्री के प्रभार वाले इंदौर संभाग में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत सभी निरीक्षण और निगरानी परख ऐप के माध्यम से ऑनलाइन शुरू कर दी गई है।

इंदौर संभाग के कमिश्नर भास्कर लाक्षाकार ने अधिकारियों और कर्मचारियों को इसका प्रशिक्षण भी दिलाया है। अभियान की रिपोर्ट और फॉलोअप रिपोर्ट भी परख ऐप के माध्यम से होगी। इसके पीछे सरकार का उद्देश्य है कि अधिकारियों के कामकाज की निगरानी केवल निरीक्षण तक ही सीमित न रहे, बल्कि ऐप के माध्यम से भी की जा सके।

चार जिलों में हो चुकी समीक्षा
इधर, मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत मुख्यमंत्री मोहन यादव अब तक मध्य प्रदेश के चार जिलों में जाकर सीधे जनता के बीच सुशासन और विकास कार्यों का जमीनी निरीक्षण और समीक्षा कर चुके हैं। इस अभियान की शुरुआत सात अगस्त से हुई थी। हर शुक्रवार को मुख्यमंत्री स्वयं एक जिले में पहुंचकर बंद कमरों के बजाय सीधे फील्ड में जाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं।

विभिन्न सरकारी संस्थाओं का औचक निरीक्षण
छिंदवाड़ा (प्रथम दौरा – सात अगस्त) निरीक्षण: अभियान के पहले शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने छिंदवाड़ा जिले से इस मुहिम की शुरुआत की। उन्होंने सरकारी योजनाओं की जमीनी समीक्षा की और आम जनता से सीधा संवाद किया।

बड़वानी (दूसरा दौरा – 14 अगस्त) निरीक्षण: दूसरे चरण में उन्होंने बड़वानी जिले का दौरा किया। यहां उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया, फील्ड विजिट की और जनता से सीधे जुड़कर उनकी लंबित शिकायतों का निवारण किया। लापरवाही मिलने पर कुछ अधिकारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई भी की गई।

टीकमगढ़ (तीसरा दौरा – 21 अगस्त) निरीक्षण: तीसरे शुक्रवार को मुख्यमंत्री टीकमगढ़ जिले पहुंचे। यहां उन्होंने डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया।

अस्पताल के ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर, लैब, ट्रॉमा सेंटर और इमरजेंसी वार्ड की व्यवस्थाएं देखीं। पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में भर्ती कुपोषित बच्चों की माताओं से भेंट की और मरीजों का हालचाल जाना।

बालाघाट (चौथा दौरा – 29 अगस्त) निरीक्षण: रक्षाबंधन पर्व के कारण मुख्यमंत्री का इस बार का दौरा शनिवार को बालाघाट जिले में आयोजित किया गया।

 

More From Author

नशामुक्त भारत से स्वदेशी को बढ़ावा तक, ‘मन की बात’ में PM मोदी ने दिया खास संदेश

छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर होगा तेज, 5 दिनों तक झमाझम बरसेंगे बादल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13967/1

RO No. 13944/210

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.