नेपाल त्रासदी में चाय बनी जीवनरक्षक, एक कप चाय की चाह ने बचाई दिनेश की जान

रायपुर.

अपने दोस्तों के साथ नेपाल की यात्रा पर गए रायपुर निवासी दिनेश ठाकुर सुरक्षित वापस लौट आए हैं. उन्होंने एक न्यूज़ एजेंसी से बातचीत में नेपाल में आई त्रासदी का जिक्र करते हुए बताया कि चाय की ललक ने उनके साथ उनके दोस्तों की जान बचा ली. लेकिन अपनी आंखों से नेपाल में जो मंजर देखा, उससे उनकी रूह तक कांप गई थी.

माना में रहने वाले दिनेश ठाकुर ने बताया कि 21 तारीख को हम पांच दोस्त रायपुर से नेपाल गए थे. काठमांडू, पोखरा मूर्तिनाथ सहित नेपाल के कई इलाकों का भ्रमण किया. पशुपतिनाथ जाने के पहले वे लोग चाय की दुकान पर रुके थे. वहां हमें त्रासदी की जानकारी मिली, और उसके बाद हम वापस हो लौट गए. उन्होंने बताया कि वे जहां रुके थे, उसके 100 मीटर की दूरी पर भयावता नजर आ रही थी. पेड़, पौधे, घर हमने बहते देखा. बहते हुए लोगों की आवाज आ रही थी. यह देखकर रूह काँप गई थी. हमारे लिए यह अच्छी बात यह रही कि हम भगवान के दर्शन करके वापस आ गए. 30 से 40 घंटा की मेहनत के बाद हम पशुपति नाथ के दर्शन कर पाए.

स्थिति को देखते हुए राखी के त्योहार के दौरान हमने घर में बता दिया था कि हम समय पर वापस नहीं आ पाएंगे. ऐसी स्थिति में नेपाल में सेना की बहनों ने हमें राखी बांधा. इस दौरान हम सरकार के संपर्क में रहे थे. इंटरनेट वह चालू रहा, जिसके चलते परिवार और दोस्तों में संपर्क बना रहा, और हम सकुशल वापस रायपुर आ पाए.

More From Author

बाढ़ का अलर्ट मिलते ही शिक्षक ने दिखाई सूझबूझ, 1,643 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला

MP के श्रद्धालुओं को रेलवे की सौगात, ग्वालियर होते हुए झांसी-मथुरा के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13967/1

RO No. 13944/210

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.