प्याज ₹62 किलो, दूध ₹102 लीटर! चीनी-तेल से LPG तक महंगाई ने बिगाड़ा किचन का बजट

नई दिल्ली 
चीनी, दूध, पेट्रोल-डीजल के बाद अब प्याज की बढ़ी हुई कीमतों ने आम-आदमी को परेशान कर दिया है। कंज्यूमर अफेयर्स की वेबसाइट पर दी जानकारी के अनुसार आज 31 अगस्त को दिल्ली में प्याज का दाम 62 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर है। एक साल पहले प्याज 33 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर था। यानी कीमतों में लगभग दोगुना का इजाफा देखने को मिल रहा है। बता दें, पिछले महीने देश की मंडियों में प्याज का औसत दाम 35 रुपये प्रति किलोग्राम था।

दूध का दाम 9 रुपये बढ़ा (Milk Price hike)
मुंबई में दूध के रेट में 9 रुपये प्रति लीटर का इजाफा होने जा रहा है। मौजूदा समय में 93 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से होलसेल मार्केट में दूध बिक रहा है। जोकि 1 सितंबर से हो रही बढ़ोतरी के बाद 102 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच जाएगा। बता दें, हरा चारा, चूनी आदि की बढ़ी हुई कीमतों को देखते हुए एसोसिएशन ने दूध का दाम बढ़ाने का फैसला किया है।

चीनी ने पहले ही बिगाड़ रखा है जायका (Sugar prices)
इस त्योहारों के सीजन में चीनी की बढ़ी हुई कीमतें पहले से परेशान कर रही हैं। दिल्ली में चीनी का रेट इस समय 62 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर है। एक साल पहले यह 45 रुपये प्रति किलोग्राम था। यानी पिछले एक साल में कीमतों तेज इजाफा हुआ है। सरकार ने घरेलू स्तर पर चीनी की कीमतों को कंट्रोल करने के लिए ड्यूटी फ्री शुगर इम्पोर्ट करने की मंजूरी दे दी है।

सरसों के तेल का रेट भी खुदरा बाजार में 200 रुपये प्रति किलोग्राम के पार पहुंच गया है।

पेट्रोल और डीजल के भी बढ़े दाम (Petrol Diesel price)
युद्ध की वजह से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी इजाफा देखने को मिला है। 4 साल के बाद मई में एक के एक चार बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली थी। जिसकी वजह से रेट घरेलू स्तर पर 7.5 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हो गया है।

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी (LPG Price hike)
LPG सिलेंडर के भी दाम इस साल तेजी के साथ बढ़ें हैं। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर का रेट इस साल 79 रुपये बढ़ा है। पिछले साल घरेलू सिलेंडर का दाम 8 अप्रैल को 853 रुपये था। जोकि अब दिल्ली में 942 रुपये पर पहुंच गया है।

कॉमर्शियल सिलेंडर का दाम लगभग दोगुना बढ़ा है। 1 दिसंबर 2025 को कॉमर्शियल सिलेंडर का रेट 1580.50 रुपये था। दो बार हुई कटौती के बाद दिल्ली में 2738 रुपये के स्तर पर पहुंच गया।

More From Author

अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति का महा-वृक्षारोपण अभियान: मध्य प्रदेश में 3000 और छत्तीसगढ़ में 1000 पौधे रोपे गए

अंकित बालियान के हत्यारों के एनकाउंटर के बाद राजभर का अखिलेश पर वार, बोले- जाट लिखकर बेटे की लाश पर राजनीति करना सौदागरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13967/1

RO No. 13944/210

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.