घर में नहीं है सब्जी तो बनाएं दूध सेव भाजी, रोटी-चावल के साथ स्वाद होगा लाजवाब

दूध से आपने मीठी चीजें तो बहुत बनाई होगी, लेकिन क्या आपने कभी दूध की सब्जी खाई है. मोटी सेव वाली नमकीन में दूध मिलाकर एक शानदार सब्जी बनाई जाती है, जो खाने में बहुत ही मजेदार लगती है. सेव वाली नमकीन जितनी खाने में टेस्टी लगती है, उसकी सब्जी भी काफी जबरदस्त लगती है l

जब घर में कोई सब्जी नहीं होती है उस समय सबसे ज्यादा दिक्कत होती है कि आखिर क्या बनाया जाए. ऐसे में आप दूध सेव भाजी बना सकते हैं, जिसके साथ रोटी और चावल दोनों ही खाने में कमाल लगती है. आइए आपको घर में झटपट बनने वाली दूध सेव भाजी बनाने का सिंपल तरीका बताते हैं l

दूध सेव भाजी के लिए इंग्रेडिएंट्स
    1 कप मोटी सेव
    1 कप दूध
    2 मीडियम साइज टमाटर
    1 प्याज बारीक कटा हुआ
    2 हरी मिर्च
    1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
    1.2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
    1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
    1.2 छोटा चम्मच गरम मसाला
    1.2 छोटा चम्मच जीरा
    2 बड़े चम्मच तेल
    स्वादानुसार नमक
    हरा धनिया बारीक कटा हुआ

दूध सेव बनाने का आसान तरीका

  • सबसे पहले कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें जीरा डालें. जब जीरा चटकने लगे तो प्याज डाल दें. प्याज को गोल्डन-ब्राउन होने तक भून लें.
  • प्याज को भूनने के बाद इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च काटकर डाल दें. 2 मिनट पकाने के बाद टमाटर और सारे मसाले मिलाकर जबतक पकाए. जब मसाला तेल छोड़ने लग जाए.
  • अब मसाले में आधा कप पानी डालकर कुछ देर तक उबाल लें, उसके बाद गैस को स्लो कर दें. इस स्टेज पर सब्जी में दूध मिक्स करें और लगातार उसको हाथ से चलाते रहें. वरना दूध फट जाएगा.
  • दूध को स्लो फ्लेम पर ही 4 से 5 मिनट तक पकाने के बाद अब इसमें सेव डालेंगे और हल्के हाथों से चलाएंगे.
  • सेव मिलाने के बाद 2 मिनट बाद गैस बंद कर देंगे और आखिर में धनिया पत्ती डालकर गार्निश करें.

दूध सेव भाजी ऐसे करें सर्व
इस खास सब्जी को आप रोटी, पराठा और चावल तीनों के साथ ही मजे से खा सकते हैं. हालांकि अगर आप चावल के साथ खाने के लिए बना रहे हैं तो इसमें पानी की मात्रा ज्यादा कर सकते हैं. यह डिश खासतौर पर  मुंबई-आगरा हाईवे के ढाबों और राजस्थान में लोग बड़े चाव से खाते हैं और आगरा में भी कई होटलों में यह खास डिश आपको मिल जाएगी.

More From Author

OTT ने ठुकराई थी ‘हनुमान अंश’, थिएटर में मचा धमाल; 10 लाख की ओपनिंग से 80 करोड़ पार

17 सितंबर को सूर्य गोचर से बदलेगा भाग्य, इन 5 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की और धन के रास्ते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13997/202

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.