आलू की इन 10 चटपटी डिशेज से बनाएं घर पर ढाबे जैसा स्वाद, लंच-डिनर के लिए बेस्ट

 भारतीय घरों में आलू की सब्जी सबसे ज्यादा पसंद बनने वाले सब्जियों में से एक है. आलू एक ऐसी सब्जी है, जिससे कई तरह की टेस्टी डिश बनाई जा सकती हैं. कभी इसकी सूखी सब्जी बनाई जाती है तो कभी मसालेदार ग्रेवी वाली सब्जी. अगर आपको ढाबे का मसालेदार और चटपटा खाना पसंद है तो घर पर भी आलू की कुछ ऐसी डिशेज बना सकते हैं, जिनका स्वाद आपको बिल्कुल ढाबे जैसा लगेगा. इन्हें रोटी, नान, पराठे या चावल के साथ आसानी से सर्व किया जा सकता है. आइए जानते हैं आलू से बनने वाली कुछ ऐसी डिशेज के बारे में जो लंच और डिनर दोनों के लिए बढ़िया ऑप्शन हैं.

ढाबा स्टाइल दम आलू
ढाबा स्टाइल दम आलू का स्वाद काफी लाजवाब होता है. इसे बनाने के लिए छोटे आलू को पहले हल्का फ्राई किया जाता है और फिर प्याज-टमाटर की गाढ़ी ग्रेवी में पकाया जाता है. इसमें अदरक, लहसुन, दही और कई तरह के मसाले डाले जाते हैं. इसे बटर नान या जीरा राइस के साथ सर्व कर सकते हैं.

जीरा आलू
जीरा आलू एक सिंपल लेकिन टेस्टी डिश है. इसे उबले हुए आलू, जीरा, हरी मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर और हरे धनिये के साथ बनाया जाता है. कम समय में तैयार होने वाली यह सब्जी दाल-चावल या रोटी के साथ काफी अच्छी लगती है.

आलू दो प्याजा
अगर आपको प्याज वाली सब्जी पसंद है तो आलू दो प्याजा ट्राई कर सकते हैं. इसमें आलू के साथ प्याज के बड़े टुकड़े डालकर मसालेदार प्याज-टमाटर की ग्रेवी में पकाया जाता है. प्याज के हल्के मीठे स्वाद से सब्जी का जायका और बढ़ जाता है. इसे तंदूरी रोटी या नान के साथ खा सकते हैं.

पंजाबी आलू मटर
आलू और हरी मटर का कॉम्बिनेशन ज्यादातर लोगों को पसंद आता है. पंजाबी स्टाइल आलू मटर को प्याज-टमाटर की ग्रेवी और जीरा, गरम मसाला व कसूरी मेथी जैसे मसालों के साथ तैयार किया जाता है. यह रोज के लंच या डिनर के लिए अच्छा ऑप्शन है और रोटी या चावल के साथ टेस्टी लगता है.

ढाबा स्टाइल आलू गोभी
आलू और गोभी की सब्जी तो आपने जरूर खाई होगी, लेकिन इसे ढाबा स्टाइल में बनाकर इसका स्वाद और भी बढ़ाया जा सकता है. आलू और गोभी को प्याज, टमाटर, अदरक, लहसुन और मसालों के साथ पकाया जाता है. सब्जियों को हल्का भूनने से इसमें एक अलग तरह का स्वाद आता है. इसे गरमा-गरम रोटी या चावल के साथ परोसें.

आलू शिमला मिर्च
आलू और शिमला मिर्च से बनने वाली यह सूखी सब्जी खाने में बेहद टेस्टी होती है. इसमें जीरा, प्याज, टमाटर, हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर जैसे मसाले डाले जाते हैं. इसे आप पराठे या सादी रोटी के साथ लंच में बना सकते हैं.

आलू पालक
अगर आप आलू की सब्जी के साथ पालक का स्वाद लेना चाहते हैं तो आलू पालक एक बढ़िया ऑप्शन है. इसमें कटे हुए आलू को ताजे पालक और हल्के मसालों के साथ पकाया जाता है. यह सब्जी खाने में टेस्टी होने के साथ रोज के खाने के लिए भी बढ़िया ऑप्शन है. इसे रोटी या चावल के साथ परोस सकते हैं.

मसाला आलू फ्राई
क्रिस्पी और मसालेदार आलू खाने का मन हो तो मसाला आलू फ्राई ट्राई करें. इसमें आलू के टुकड़ों को सुनहरा होने तक फ्राई करके लाल मिर्च, जीरा, धनिया, काली मिर्च और गरम मसाले के साथ मिलाया जाता है. इसे रोटी-चावल के साथ साइड डिश के तौर पर या स्नैक की तरह भी खा सकते हैं.

आलू लहसुनी
लहसुन का स्वाद पसंद करने वालों के लिए आलू लहसुनी एक अच्छा ऑप्शन है. इसमें आलू को लहसुन, प्याज, टमाटर और मसालों के साथ पकाया जाता है. लहसुन की खुशबू इस सब्जी के स्वाद को और बढ़ा देती है. इसे रोटी, पराठे या नान के साथ खा सकते हैं.

मसाला आलू
मसाला आलू को कई तरह के मसालों के साथ तैयार किया जा सकता है. आलू को पहले हल्का भूनकर इसमें लाल मिर्च, धनिया, जीरा, गरम मसाला और अन्य मसाले मिलाए जाते हैं. यह चटपटी सब्जी पराठे या रोटी के साथ लंच के लिए बढ़िया रहती है.

More From Author

मां महामाया की भूमि पर पहुंचे CG चीफ जस्टिस महापात्र, बोले- यहां आना मेरे लिए सौभाग्य

क्रिकेट के बाद टीवी पर ‘हिटमैन’ की नई पारी, रोहित शर्मा होस्ट करेंगे फैमिली शो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13997/202

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.