कैप्टन स्मित मच्छार की मदद करने वाले 4 लोगों को मिलेगा सम्मान? भेजी गई सिफारिश

तेल अवीव 
दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट में बुधवार को कॉकपिट के अंदर चाकू से हमले के बाद बड़ा हादसा होते-होते बच गया. विमान को आपात स्थिति में सऊदी अरब के तबूक एयरपोर्ट पर उतारा गया. विमान में सवार सभी 174 यात्री सुरक्षित बताए गए हैं. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के मुताबिक विमान के को-पायलट ने कथित तौर पर मुख्य पायलट पर हमला किया और विमान को नीचे गिराने की कोशिश की. फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, विमान 30 सेकंड के अंदर करीब 14 हजार फीट नीचे आ गया, जिसके बाद यात्रियों में दहशत फैल गई। 

भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान 
हालांकि इन पूरे हालात को संभालने का काम मुख्य पायलट स्मित मच्छार ने किया, जो भारतीय नागरिक हैं. रिपोर्टों के मुताबिक घायल होने के बावजूद उन्होंने विमान को संभालने की कोशिश की. इसी दौरान कई यात्री कॉकपिट की ओर पहुंचे और उन्होंने चालक दल के साथ मिलकर को-पायलट को काबू करने में मदद की. इसके बाद बाकी क्रू ने विमान का नियंत्रण संभाला और सुरक्षित रूप से तबूक में लैंडिंग कराई। 

इजरायली नागरिकों की जांबाजी 
विमान में 174 लोग सवार थे, जिनमें करीब 166 इजराइली नागरिक बताए गए हैं. घायल पायलट को तबूक के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है. को-पायलट भी घायल हुआ और उसे अस्पताल ले जाया गया. इजराइली अधिकारियों के मुताबिक, सऊदी अधिकारियों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की है. फ्लाईदुबई ने कहा है कि घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है. मामले की जांच पूरी होने तक एयरलाइन ने इजरायल आने-जाने वाली उड़ानें अस्थायी रूप से रोकने का फैसला किया है। 

 भारतीय राजदूत ने कैप्टन स्मित मच्छर के परिवार से मुलाकात की

  विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने बताया कि संयुक्त अरब अमीरात में भारत के राजदूत ने दुबई में कैप्टन स्मित मच्छर के परिवार से मुलाकात की. उन्होंने भारत सरकार की ओर से उनके कल्याण और सहायता का पूरा आश्वासन दिया. कैप्टन स्मित मच्छर फ्लाईदुबई की दुबई से तेल अवीव जा रही उड़ान में कप्तान थे. उनके सह-पायलट ने उन पर हमला किया जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. हमले का मकसद अभी स्पष्ट नहीं हुआ है. भारत सरकार उनके परिवार के साथ खड़ी है और हर संभव मदद कर रही है। 

नागरिक उड्डयन मंत्री ने स्मित मच्छर की बहादुरी की तारीफ की
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी और साहस की सराहना की. उन्होंने कहा कि उनकी कार्रवाई से स्थिति को नियंत्रित करने में मदद मिली. नायडू ने बताया- हम कैप्टन स्मित की बहादुरी और साहस पर गर्व करते हैं. यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी, लेकिन स्मित ने इसे रोकने में बहुत अच्छा काम किया. वे भारतीय हैं इसलिए हमें गर्व है, लेकिन उनके इस काम पर पूरी दुनिया गर्व कर रही है. फ्लाईदुबई विमान की घटना में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 

 सर्जरी के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत स्थिर
दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज पायलट स्मित मच्छार की सर्जरी हो चुकी है और अब उनकी हालत स्थिर है. उन्हें अपने साथी पायलट के हमलों का शिकार होना पड़ा था, जिसमें उन्हें चाकू से गंभीर जख्म आए थे। 

 फ्लाईदुबई कॉकपिट हमले का मंजर, 16 साल के यात्री ने सुनाया किस्सा
16 साल के यात्री पेलेग इटाली ने फ्लाईदुबई विमान की घटना को याद करते हुए कहा कि तेल अवीव जा रही उड़ान में कॉकपिट में हुए हमले से बचना चमत्कार जैसा लगा. उन्होंने बताया कि हमले ने उन्हें बहुत डरा दिया. पूरे शरीर में सिहरन हो गई और डर से वे बोल भी नहीं पा रहे थे. यह घटना विमान में हवा में हुई थी. सभी यात्री सुरक्षित उतरे, लेकिन उन पलों का आतंक अब भी उनके मन में है। 

 स्मित मच्छार के माता-पिता ने की पीएम मोदी से बात
 तेल अवीव से दुबई जा रही फ्लाइट की हाईजैकिंग वाले कांड में हीरो बने भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार के माता-पिता से खुद पीएम मोदी ने बात की है. उन्होंने इससे पहले कैप्टन स्मित मच्छार की दिलेरी को भारत के लिए गर्व की बात कहा। 

स्मित मच्छार के माता-पिता सऊदी के लिए रवाना
  फ्लाईदुबई फ्लाइट के हाईजैक कांड के हीरो बने भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार का इलाज जारी है. इस बीच उनके माता-पिता सऊदी अरब के लिए रवाना हो गए हैं। 

 

 

More From Author

ममता बनर्जी गुट को राहत नहीं, 4 बैंक खातों पर सुप्रीम कोर्ट ने दखल से किया इनकार

“बच्चों के अंदर अपना बचपना ढूंढता हूं…” जमीन पर बैठकर बच्चों संग खेले श्री अरुण साव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13997/202

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.