नाश्ते में बनाएं मूंगदाल-पनीर रोल्स, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट; आसान है रेसिपी

  रोज-रोज नाश्ते में चीला, पोहा, पराठा या ब्रेड खाकर अगर बोर हो गए हैं, तो इस बार मूंगदाल और पनीर से कुछ ऐसा बनाकर देखें जो स्वाद में भी जबरदस्त हो और पेट भी अच्छी तरह भरे. मूंगदाल पनीर रोल्स एक ऐसा स्नैक है, जिसमें बाहर से हल्का क्रिस्पी मूंगदाल का बेस और अंदर मसालेदार सॉफ्ट पनीर का स्वाद मिलता है. इसे सुबह के नाश्ते से लेकर शाम के वक्त जब हल्की भूक लगती है, तब भी बनाया जा सकता है.

इसकी खास बात ये है कि इसे बनाने के लिए किसी खास या महंगी सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती. भीगी हुई मूंगदाल और पनीर से ये रोल आसानी से घर पर तैयार हो जाता है. बच्चों के टिफिन में भी इसे दिया जा सकता है और बड़ों के लिए चाय के साथ ये एक बढ़िया स्नैक बन सकता है. तो चलिए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी.

मूंगदाल पनीर रोल्स के लिए इंग्रेडिएंट्स
    1 कप भीगी हुई मूंगदाल
    3-4 हरी मिर्च
    4-5 लहसुन की कलियां
    1 छोटा टुकड़ा अदरक
    स्वादानुसार नमक
    पनीर के लंबे और मोटे स्ट्रिप्स
    लाल मिर्च पाउडर और पसंदीदा मसाले
    सेंकने के लिए थोड़ा तेल या घी
    बारीक कटा हरा धनिया

बनाने का तरीका
1.
मूंगदाल को 2-3 घंटे या फिर रातभर के लिए पानी में भिगोकर रखें. अब इसका पानी निकालकर दाल को मिक्सर जार में डालें. इसमें हरी मिर्च, लहसुन, अदरक और थोड़ा नमक डालकर बारीक पीस लें. ध्यान रखें कि बैटर न ज्यादा पतला हो और न बहुत गाढ़ा. इसे एक बर्तन में निकालकर अच्छी तरह मिला लें.

2. मूंगदाल का बैटर तैयार होने के बाद उसे अलग रख दें. इसके बाद पनीर को लंबे और थोड़े मोटे स्ट्रिप्स में काट लें. इन्हें एक प्लेट या बाउल में रखें और ऊपर से लाल मिर्च पाउडर और अपने पसंद के मसाले डालें.

3. पनीर को हल्के हाथ से टॉस करें, ताकि मसाला हर तरफ अच्छी तरह लग जाए. इससे रोल के अंदर से पनीर का स्वाद और भी मजेदार लगेगा.

4. अब नॉन-स्टिक तवा गरम करें और उस पर थोड़ा सा तेल या घी लगाएं. तैयार मूंगदाल का बैटर तवे पर डालकर चम्मच की मदद से हल्का लंबा और ओवल शेप में फैला लें. इसे बहुत मोटा न रखें, ताकि रोल आसानी से बन सके.

5. चीले को थोड़ा सा घी लगाकर दोनों तरफ से हल्का गोल्डन होने तक सेक लें. लेकिन ध्यान रखें चीले को ज्यादा क्रिस्पी नहीं करना है.

6. इसके बाद चीले के बीच में मसालेदार पनीर की एक स्ट्रिप रखें और उसे चीले में रोल कर दें. ऊपर से थोड़ा सा तेल या घी लगाएं और रोल को धीरे-धीरे पलटते रहें. इसे तब तक सेंकें जब तक बाहर की मूंगदाल की परत सुनहरी और हल्की क्रिस्पी न हो जाए.

7. ध्यान रखें कि रोल को तेज आंच पर न सेंकें. मीडियम आंच पर धीरे-धीरे सेंकने से मूंगदाल का बेस अच्छी तरह पकता है और पनीर भी अंदर से सॉफ्ट रहता है.

8. रोल अच्छी तरह सिक जाए तो इसे तवे से निकालकर कुछ मिनट ठंडा होने दें. अब इसे छोटे-छोटे बाइट साइज पीस में काट लें. ऊपर से थोड़ा हरा धनिया डालें और हरी चटनी या मीठी इमली की चटनी के साथ गरमा-गरम सर्व करें.

More From Author

‘अंतिम व्यक्ति का उत्थान ही हमारी प्राथमिकता’, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने दोहराई प्रतिबद्धता

‘दूसरों के वोट डलते थे, मतपेटियां लूटी जाती थीं’, शिवराज ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 14099/197

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.