झीरम घाटी में दर्दनाक हादसा, पिकअप पलटने से एक की मौत, 16 लोग घायल

तोंगपाल/जगदलपुर.

नेशनल हाइवे 30 पर करीब 9 बजे मजदूरों से भरा एक पिकअप झीरम घाटी रास्ते में बेकाबू हो कर पलट गया. इस हादसे में 1 मजदूर की मौत हो गई और 16 घायल हो गए.

इस हादसे की जानकारी मिलते ही सीआरपीएफ 227 बटालियन के जवानों ने घायलों को तोंगपाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां घायलों की स्थिति को देखते हुए दो लोगों को डिमरापाल रेफर किया गया, एवं अन्य लोगों का उपचार किया गया, दरभा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन को उठाकर, थाना पहुंचाया. पीएचसी तोंगपाल अस्पताल में मृतक के शव को लेकर परिजनों के साथ अग्रिम कार्रवाई की गई.

जानकारी के मुताबिक घटना में घायल हुए 16 लोग, उड़ीसा क्षेत्र के लेबर कार्य करने वाले बताए गए, सभी लोग ठेकेदार के बुलाने पर कूकानार इलाके में ढलाई करने पिकप पर सवार हो निकले थे. कुछ घायलों ने बताया पिकअप वाहन का चालक वाहन को तेज गति से और लापरवाही पूर्वक चलाने से मोड़ के पास गढ्ढे को बचाने के चलते हादसा हुआ. चालक ने ब्रेक नहीं लगने से हादसा होना बताया. पीएचसी तोंगपाल में पोस्टमार्टम हेतु व्यवस्था न हो पाने के कारण शव दरभा अस्पताल जाने वाहन बुकिंग कर वाना पड़ा. पोस्टमार्टम पश्चात शव को परिजनों को सौंप दिया.

More From Author

मध्यप्रदेश के पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कान्हा नेशनल पार्क को बताया खास आकर्षण

छत्तीसगढ़ में डिजिटल कामकाज और आई-गाट प्रशिक्षण को बढ़ावा, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को मिला सम्मान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 14099/197

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.