संघ के न्योते पर कांग्रेस का तंज, अंतर्विरोधों पर उठाए सवाल

नई दिल्ली
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को अगले सप्ताह नागपुर में विजयादशमी पर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वार्षिक उत्सव में आमंत्रित किया गया है। जगदीप धनखड़ को मिले इस न्यौते पर सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है। कांग्रेस ने धनखड़ के बहाने संघ और भाजपा पर निशाना साधा है। संघ का हर साल होने वाला विजयादशमी समारोह हर बार किसी ने किसी कारण से चर्चा में रहा है। कभी मुख्य अतिथि के रूप में दिवंगत राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को मिले आमंत्रण पर तो कभी किसी अन्य अतिथि पर। इस बार के समारोह में पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को संघ की ओर से मिले न्योते पर चर्चाओं का बाजार गर्म है। कांग्रेस इसे भाजपा और संघ के बीच टकराव के रूप में प्रचारित कर रही है, जबकि भाजपा चुप है। यह चर्चा तब उफान पर है जब पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ इस समारोह के मुख्य अतिथि नहीं हैं।

दरअसल इस बार संघ का हर साल होने वाला विजया दशमी समारोह बेहद खास है, क्योंकि इसके साथ ही संघ अपने शताब्दी वर्ष का समापन समारोह भी आयोजित कर रहा है। हमेशा की तरह इस समारोह में मुख्य भाषण संघ प्रमुख मोहन भागवत का होगा। अतिथि के तौर पर पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ और मध्य एशिया भारत में इस्राइल के महावाणिज्य दूत यानिव रेवाच।

धनखड़ मामले में चर्चा का कारण
बतौर उपराष्ट्रपति राज्यसभा का सदन चलाने और सार्वजनिक जीवन में न्यायपालिका पर सीधा हमला बोलने के लिए चर्चित धनखड़ ने 2018 में बेहद कटुतापूर्ण सियासी परिस्थितियों में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। सरकार और उनके बीच कटुता तब अचानक चरम पर पहुंची जब हाईकोर्ट के जज यशवंत शर्मा के घर पर मिले अधजले नोट मामले में उन्होंने बिना सलाह के विपक्ष के महाभियोग के नोटिस को स्वीकार कर लिया। विवाद इसलिए बढ़ा की सरकार खुद इस मुहिम की अगुवाई करना चाहती थी। हालांकि विवाद बढऩे के बाद अचानक धनखड़ के इस्तीफे की खबर आई।

कांग्रेस ने बोला हमला
धनखड़ को मिले न्योते पर कांग्रेस हमलावर है। पार्टी इसे संघ और भाजपा के बीच मची खींचचान के रूप में प्रचारित कर रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा कि इस न्योते ने संघ और भाजपा के बीच जारी अंतर्विरोध को उजागर किया है। ऐसे समय में जब मोदी सरकार इस्तीफा देने के बाद धनखड़ को सरकार ने उनका सरकारी आवास के अधिकार की अनदेखी की है, ऐसे समय में संघ उन्हें विजया दशमी समारोह में आमंत्रित किया है।

More From Author

देवभोग में पीडब्ल्यूडी का एसडीओ कार्यालय शुरू

गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट के पांचवे संस्करण का हुआ शुभारंभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 14099/197

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.