बिलाश टांटी शर्मा के अंगदान से तीन लोगों को मिला नया जीवन, CM डॉ. यादव ने जताया सम्मान

श्रीमती बिलाश टांटी शर्मा के अंगदान से तीन लोगों को मिला जीवन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नर्मदापुरम जिले में बनखेड़ी के ग्राम खापा खुर्द की निवासी स्व. श्रीमती शर्मा
पैतृक गांव में मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

भोपाल 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि श्रीमती बिलाश टांटी शर्मा (शिवानी) के एम्स, भोपाल में अंगदान से तीन लोगों को जीवन मिला है। नर्मदापुरम जिले में बनखेड़ी के ग्राम खापा खुर्द निवासी श्रीमती शर्मा सड़क दुर्घटना में ब्रेन डेड हुईं थीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि असहनीय दुःख की घड़ी में उनके परिजन ने अंगदान का निर्णय लेकर मानवता, संवेदनशीलता और परोपकार की ऐसी मिसाल पेश की, जो सभी को प्रेरित करेगी। राज्य शासन के निर्णय अनुसार स्व. शिवानी के पैतृक गांव में पार्थिव देह को मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी बढ़ रही है अंगदान के प्रति जागरुकता

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस पहल से अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ी है, साथ ही इससे अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी सकारात्मक बदलाव आ रहा है। समाज में जीवन बचाने के इस पुनीत कार्य के प्रति संवेदनशीलता बढ़ रही है। स्व. शिवानी का यह महादान तीन परिवारों के जीवन में नई उम्मीद बनकर आया है। उनका योगदान मानवता के लिए सदैव स्मरणीय रहेगा।

More From Author

एम.आई.सी.ई. पर्यटन से निवेश और रोजगार को मिलेगी गति, भोपाल में बनेगा विशाल कन्वेंशन सेंटर : डॉ. बेडेकर

नागरिकों को परिवहन संबंधी सेवाएं सरल, सुगम और समय-सीमा में कराई जाए उपलब्ध : परिवहन सचिव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 14099/197

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.