अंधरीकछार, बोरिया और महली में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और विकास कार्यों की घोषणाएं कीं

रायपुर

उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक  विजय शर्मा ने आज कबीरधाम जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्रों का दौरा कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने ग्राम अंधरीकछार, बोरिया और महली में ग्रामीणों के बीच जमीन पर बैठकर चौपाल लगाई और उनकी समस्याएं, मांगें एवं शिकायतें सुनीं। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की आवश्यकताओं के अनुरूप सड़क, पुलिया, सामुदायिक भवन, मंच और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए विभिन्न विकास कार्यों की घोषणाएं कीं। उप मुख्यमंत्री  शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को ग्रामीणों से प्राप्त शिकायतों की जांच कर समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार और पात्र हितग्राहियों तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।

अपने दौरे में उप मुख्यमंत्री  शर्मा ने ग्राम अंधरीकछार में 2.60 लाख रुपए की लागत से सीसी सड़क निर्माण, 2.60 लाख रुपए की लागत से धरसा मार्ग, महामाया मंदिर के लिए 5 लाख रुपए, 3 लाख रुपए की लागत से मंच निर्माण, 5.20 लाख रुपए की लागत से सीसी सड़क निर्माण तथा समतलीकरण कार्य के लिए 1 लाख रुपए की घोषणा की। इसी प्रकार ग्राम बोरिया में 10 लाख रुपए की लागत से खाद गोदाम, 5.20 लाख रुपए की लागत से सीसी सड़क, महादेव मंदिर में 3 लाख रुपए की लागत से मंच तथा प्राथमिक शाला भवन के पास 2.60 लाख रुपए की लागत से सीसी सड़क निर्माण की घोषणा की।

उप मुख्यमंत्री  शर्मा ने ग्राम कापा में 6 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन और 2.60 लाख रुपए की लागत से सीसी सड़क निर्माण की घोषणा की। वहीं ग्राम सिरमी में 6.50 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन एवं 5.20 लाख रुपए की लागत से सीसी सड़क निर्माण की घोषणा की। ग्राम महली में 2.50 लाख रुपए की लागत से मंच निर्माण, बूढ़ा देव के पास 10 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन, 5.60 लाख रुपए की लागत से सीसी सड़क, 5 लाख रुपए की लागत से पुलिया निर्माण तथा महामाया मंदिर के पास 10 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा की। 

तीन गांवों में 427 प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत, निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी के निर्देश

उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक  शर्मा ने जनचौपाल के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की जानकारी लेते हुए बताया कि ग्राम अंधरीकछार में 163, बोरिया में 128 और अचानकपुर में 136 सहित कुल 427 प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वीकृत आवासों का निर्माण निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराया जाए, ताकि हितग्राहियों को जल्द से जल्द पक्के आवास का लाभ मिल सके।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिकायत मिलने पर जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवास निर्माण की नियमित निगरानी करने तथा पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

गन्ना किसानों को मिलेगा शक्कर कारखाने का लाभांश – उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा

उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों के हितों को ध्यान में रखकर लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने गन्ने का मूल्य 425 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। इससे गन्ना उत्पादक किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिलेगा।

 उन्होंने कहा कि किसानों की मेहनत और सहयोग से भोरमदेव शक्कर कारखाने ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में देश में सर्वाधिक शक्कर रिकवरी का गौरव प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में पहली बार गन्ना किसानों को शक्कर कारखाने से लाभांश राशि मिलने जा रही है। यह किसानों की मेहनत और कारखाने के बेहतर प्रदर्शन का परिणाम है।

मां जगदंबा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना

इस दौरान उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने ग्राम बोरिया में आदि शक्ति मां जगदंबा की पूजा-अर्चना कर कबीरधाम जिले सहित प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात कर क्षेत्र की आवश्यकताओं और विकास कार्यों के संबंध में चर्चा की। इसके पश्चात वे ग्राम भलपहरी, अचानकपुर और बोइरकछरा में जनसंपर्क के लिए रवाना हुए।

   इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष  विदेशीराम धुर्वे, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि  कांशीराम उइके,  अमित वर्मा,  रूप सिंह धुर्वे,  रामकिंकर वर्मा, बैगा समाज के प्रदेशाध्यक्ष  मोती बैगा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

More From Author

2. 5 करोड़ का कर्ज, 500 करोड़ की सल्तनत! छत्तीसगढ़ कोल लेवी घोटाले में EOW का सनसनीखेज खुलासा

इंदौर में आग का तांडव! पेंट-केमिकल कारखानों में भीषण अग्निकांड, धुएं से आसमान काला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 14099/197

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.