विसर्जन यात्रा में अचानक मधुमक्खियों का आतंक, भगदड़ से 25 लोग घायल; 13 को अस्पताल पहुंचाया

देवास

 अंचल के सोनकच्छ विकासखंड के गांव अगेरा में माता की मूर्तियों के विसर्जन चल समारोह में मधुमक्खियों ने सोमवार को अचानक हमला कर दिया। इसके बाद चल समारोह में भगदड़ मच गई।

मधुमक्खियों के हमले से 25 लोग घायल हुए, इनमें से कुछ की हालत सामान्य रही जबकि लगभग 13 लोगों को सोनकच्छ के शासकीय सिविल अस्पताल सहित निजी अस्पताल पहुंचाया गया जहां भर्ती करके उपचार किया जा रहा है।

11 लोग निजी अस्पताल में भर्ती

ग्रामीणों के अनुसार 11 लोग निजी अस्पताल में भर्ती हैं, वहीं दो का उपचार शासकीय अस्पताल में किया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब एक दर्जन अन्य लोगों को भी मधुमक्खियों ने काटा था लेकिन उनको अधिक परेशानी नहीं हुई, इसलिए अस्पताल नहीं लाया गया और वे अपने घर चले गए।

DJ की तेज आवाज से भड़की मधुमक्खियां

बीएमओ डा. शैलेंद्र ओरिया के अनुसार घायलों की स्थिति चिंताजनक नहीं है, उपचार से सुधार हो रहा है। ग्रामीणों के अनुसार विसर्जन चल समारोह में बज रहे डीजे साउंड की तेज आवाज से पेड़ पर लगे छत्ते में बैठी मधुमक्खियां भड़कने की आशंका है।

जिले में पिछले कुछ माह में यह तीसरी बड़ी घटना

जिले में मधुमक्खियों के हमले की पिछले कुछ माह में यह तीसरी बड़ी घटना है। पिछले दिनों बागली विकासखंड के पुंजापुरा क्षेत्र में जंगल से बकरी चराकर लौट रहे बुजुर्ग शेरू पुत्र धन्नालाल मानकर निवासी ग्राम रातातलाई पर मधुमक्खियों ने हमला किया था जिसमें उसकी जान चली गई थी।

वहीं कुछ माह पहले विजयागंज मंडी क्षेत्र के गांव रालामंडल में निष्कलंकेश्वर महादेव मंदिर जा रही भाजपा की वाहन रैली पर भी मधुमक्खियों ने हमला किया था जिसमें करीब एक दर्जन कार्यकर्ता घायल हो गए थे।

 

More From Author

यूपी के धुरियापार में 102 करोड़ रुपये से बनेगा औद्योगिक कॉरिडोर, 120 एकड़ में मिलेगी प्लग एंड प्ले सुविधा

इंदौर में कॉन्स्टेबल की अकूत संपत्ति का खुलासा, ₹64 करोड़ पार पहुंचा आंकड़ा; 46 प्रॉपर्टी जांच के घेरे में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 14099/197

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.