यूपी से आ रही धान की 150 बोरियां पकड़ीं, बलरामपुर में बड़ी कार्रवाई

बलरामपुर.

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू होने से पहले प्रशासन ने अवैध धान भंडारण और परिवहन के खिलाफ सख्ती बढ़ा दी है। बलरामपुर जिले में कार्रवाई करते हुए प्रशासनिक टीम ने बसंतपुर में दो लोगों के घरों से 26 क्विंटल धान जब्त किया है।

वहीं, उत्तरप्रदेश से छत्तीसगढ़ लाया जा रहा 150 बोरी धान भी पकड़ा गया है। धान के अवैध परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे स्वराज माजदा वाहन को भी जब्त किया गया है। जानकारी के मुताबिक, बसंतपुर में राजकुमार गुप्ता और शिवप्रसाद गुप्ता के घरों में धान का भंडारण मिला। जांच के दौरान संबंधित लोग धान के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद प्रशासनिक टीम ने कार्रवाई करते हुए कुल 26 क्विंटल धान जब्त कर लिया। इसी क्रम में प्रशासन ने उत्तरप्रदेश से छत्तीसगढ़ लाए जा रहे 150 बोरी धान को भी पकड़ा। धान के अवैध परिवहन के मामले में इस्तेमाल किए जा रहे स्वराज माजदा वाहन को जब्त कर लिया गया है। मामले में धान के परिवहन से जुड़े दस्तावेजों और नियमों के पालन की जांच की जा रही है।

अवैध भंडारण और परिवहन पर प्रशासन की नजर
कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम डॉ. टीडी मरकाम, तहसीलदार अश्विनी चंद्रा और नायब तहसीलदार जितेंद्र डहरे की टीम ने यह कार्रवाई की। धान खरीदी का सीजन शुरू होने से पहले प्रशासन अवैध भंडारण और परिवहन पर लगातार नजर रख रहा है। प्रशासन की इस कार्रवाई से धान के अवैध कारोबार में शामिल लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों ने धान के भंडारण और परिवहन पर निगरानी तेज कर दी है, ताकि खरीदी व्यवस्था में किसी तरह की गड़बड़ी न हो सके।

More From Author

विवाद के बीच CJP का फैसला, दिवाली तक प्रोटेस्ट नहीं करेंगे कार्यकर्ता

UP Weather: सुबह-शाम ठंड, दिन में तेज धूप; अगले कुछ दिनों में 2-3 डिग्री गिरेगा तापमान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 14099/197

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.