कल बैंक जाने से पहले जान लें, 21 अक्टूबर को किस वजह से बंद रहेंगे बैंक

नई दिल्ली

 कल बुधवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। अगर आप कल 21 अक्टूबर को बैंक ब्रांच जाकर अपना काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं तो पहले जान लीजिए कि आपके राज्य में बैंक खुले हैं या नहीं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के कैलेंडर के मुताबिक कल बुधवार को बैंक कुछ राज्यों में बंद रहने वाले हैं। यहां जानिये कल बुधवार किन-किन राज्यों में और बैंक क्यों बंद रहने वाले हैं।

क्या कल 21 अक्टूबर बुधवार को बंद रहेंगे बैंक?
आज मंगलवार 20 नवंबर को ज्यादातर राज्यों में बैंक द
शहरे के कारण बंद है। आरबीआई के कैलेंडर के मुताबिक कल बुधवार 21 अक्टूबर को बैंक विजयदशमी और दुर्गा पूजा के कारण असम, कर्नाटक, केरल, सिक्किम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे। कल इन राज्यों में सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंक जैसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा, एक्सिस, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई जैसे तमाम बैंक बंद रहने वाले हैं।

विजयदशमी, जिसे दशहरा भी कहा जाता है, हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था। इस अवसर पर देशभर में रावण दहन किया जाता है और भगवान राम की विजय का उत्सव मनाया जाता है। वहीं, कुछ क्षेत्रों में विजयदशमी को मां दुर्गा की महिषासुर पर विजय के रूप में भी मनाया जाता है। इस त्योहार के कारण असम, कर्नाटक, केरल और सिक्किम सहित कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। दुर्गा पूजा मां दुर्गा की आराधना का प्रमुख त्योहार है, जिसे खासतौर पर पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और असम में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान भव्य पंडाल सजाए जाते हैं, मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की जाती हैं।

आज दशहरे के कारण इन राज्यों में बंद हैं बैंक
आज बैंक दशहरा, दशमी (विजयादशमी, आसो सुद-10), महानवमी, आयुध पूजा, दुर्गा पूजा के कारण बंद है। दिल्ली, यूपी, राजस्थान, मध्यप्रदेश, असम, बिहार, झारखंड, कर्नाटक, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, तमिलनाडु, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और अरुणाचल प्रदेश में बैंक ब्रांच बंद है। आज बैंक सिक्किम और मणिपुर में बैंक खुले हैं।

अक्टूबर में छुट्टियों की पूरी लिस्ट
20 अक्टूबर, बुधवार- विजयादशमी और दुर्गा पूजा

विजयादशमी, महानवमी, आयुध पूजा और दुर्गा पूजा के कारण कई राज्यों और बैंकिंग केंद्रों में बैंक बंद रहेंगे। इनमें अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद, ईटानगर, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता और लखनऊ समेत कई केंद्र शामिल हैं।

21 अक्टूबर, बुधवार- विजयादशमी और दुर्गा पूजा

विजयदशमी और दुर्गा पूजा के कारण असम, कर्नाटक, केरल, सिक्किम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे।
22 अक्टूबर, गुरुवार- दुर्गा पूजा

दुर्गा पूजा और दशैन के कारण सिक्किम में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।
23 अक्टूबर, शुक्रवार- दुर्गा पूजा

दुर्गा पूजा और दशैन के कारण सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे।
24 अक्टूबर, शनिवार- चौथा शनिवार

महीने का चौथा बुधवार होने के कारण देशभर में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।
25 अक्टूबर, रविवार- वीकली हॉलिडे

रविवार होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
26 अक्टूबर, सोमवार- लक्ष्मी पूजा और वाल्मीकि जयंती

लक्ष्मी पूजा, एक्सेशन डे और महर्षि वाल्मीकि जयंती के कारण चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर और त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे।

29 अक्टूबर, गुरुवार- करवा चौथ
करवा चौथ के मौके पर हिमाचल प्रदेश में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।
31 अक्टूबर, बुधवार- सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के कारण गुजरात में बैंक बंद रहेंगे।
ऑनलाइन बैंकिंग रहेगी चालू

बैंक की शाखाएं बंद होने के बावजूद ग्राहक ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे। इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और UPI के जरिए पैसे ट्रांसफर किए जा सकेंगे। ATM से कैश निकालने की सर्विस मिलेगी। हालांकि, बैंक की शाखा में होने वाले काम जैसे चेक क्लियरेंस और दूसरे जरूरी काम छुट्टी के कारण नहीं हो पाएंगे।

More From Author

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 5 दिन में 477 करोड़ के पार पहुंची कमाई

भारत में Starlink की जरूरत क्यों? ₹399 के Jio Fiber और ₹5,000 के सैटेलाइट इंटरनेट में समझें अंतर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 14099/197

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.