दुर्ग में स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, पिघले लोहे से झुलसे ठेकेदार ने तोड़ा दम

दुर्ग.

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के बोरई-रसमड़ा स्थित जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा में ठेकेदार की मौत हो गई. मशीन से निकला करीब 1600 डिग्री सेल्सियस के तापमान वाला पिघला लोहा ठेकेदार के शरीर पर गिर गया. गंभीर रूप से झुलसने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मृतक संतोष कुमार श्रीवास्तव बिहार के पूर्वी चंपारण का रहने वाला बताया जा रहा है.

घटना से जुड़ा भयावह वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति आग की लपटों से घिरा हुआ नजर आ रहा है. वह बदहवास स्थिति में सीढ़ियों से नीचे दौड़ता है. आसपास मौजूद मजदूर उसे बचाने की जद्दोजहर करते दिखे. हालांकि वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद पूरी हो पाएगी. इस घटना से प्लांट के कर्मचारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

ठेकेदार के शरीर पर गिरा पिघला लोहा
जानकारी के मुताबिक, घटना 17 अक्टूबर की बताई जा रही है, ठेकेदार संतोष कुमार श्रीवास्तव प्लांट में मौजूद थे. वह ठेकेदारी का काम करते थे. देर रात प्लांट में टिंडिस मशीन के एक हिस्से का नोजल अचानक नीचे आ गया, जिससे पिघला लोहा संतोष के शरीर पर जा गिरा, जिसका तापमान करीब 1600 डिग्री सेल्सियस था. 

अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
घटना के बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए भिलाई के सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया. गंभीर रूप से झुलसे ठेकेदार का डॉक्टरों से इलाज शुरू किया. उन्होंने बचाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन 17 अक्टूबर को दोपहर करीब 3:30 बजे संतोष ने दम तोड़ दिया. 

वारयल वीडियो आया सामने
इस हादसे से जुड़ा हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर तेज से वारयल हो रहा है. वीडियो में एक व्यक्ति जो आग से घिरा हुआ है, वह सीढ़ियों पर नीचे की ओर भागता नजर आता है. आसपास मौजूद लोग उसे बचाने की कोशिश करते हैं. बताया जा रहा है कि इसके बाद वह व्यक्ति बेसुध होकर गिर जाता है. फिलहाल इस वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है.

पीएम के बाद सौंपा शव
ठेकेदार संतोष कुमार श्रीवास्तव की मौत के बाद उनके शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. वहीं अगले दिन यानी 18 अक्टूबर को पीएम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया. अंतिम संस्कार के लिए परिजन शव को बिहार लेकर गए. 

प्लांट में सुरक्षा पर सवाल
इस घटना ने संयंत्र परिसर में सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. जिला पंचायत सदस्य प्रिया साहू का आरोप है कि इसी कंपनी के दूसरे प्लांट में करीब दो साल पहले श्रमिक की झुलसने से मौत हो गई. उस मामले में भारी विरोध के बाद पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा मिल पाया था. मामले में दुर्ग के एसएसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि एक मजदूर की जलने से अस्पताल में मौत हुई है. पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है. अब पुलिस हादसे के कारणों और सुरक्षा व्यवस्था की जांच कर रही है.

More From Author

दशहरा 2026 पर दुर्लभ त्रिग्रही योग, मेष-तुला-धनु राशि वालों को मिल सकते हैं बड़े लाभ

पंजाब को भी पीछे छोड़ने वाले विदिशा में फिर जली पराली, प्रशासन ने की कार्रवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 14099/197

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.