संत रविदास सम्मान हेतु प्रविष्टियां आमंत्रित

संत रविदास सम्मान हेतु प्रविष्टियां आमंत्रित

रायपुर
 छत्तीसगढ़ शासन, संस्कृति विभाग द्वारा संत रविदास जी की सामाजिक समानता और साहित्य एवं काव्य के क्षेत्र में उपलब्धि तथा दीर्घ साधना को सम्मानित करने और इसमें कीर्तिमान विकसित करने की दृष्टि से राज्य स्तरीय सम्मान की स्थापना की है। इस सम्मान का उद्देश्य सामाजिक समानता और साहित्य एवं काव्य के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्ति को संत रविदास सम्मान देने का निर्णय लिया है। इस सम्मान हेतु प्रविष्टियां 26 अक्टूबर 2026 तक स्वीकार की जाएगी। 

           छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति एवं राजभाषा संचालनालय के उप संचालक से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस सम्मान हेतु प्रविष्टियां 26 अक्टूबर 2026 को कार्यालयीन समय 5.30 बजे तक संचालनालय संस्कृति एवं राजभाषा द्वितीय तल, व्यावसायिक परिसर सेक्टर-27, अटल नगर नवा रायपुर में निर्धारित प्रारूप में ऑफलाईन अथवा ऑनलाईन जमा कर सकते हैं। इसकी विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाईट www.cgculture.in पर उपलब्ध है।

More From Author

काइली जेनर की बेशकीमती ब्रा ने खींचा सबका ध्यान, जानें ₹460 करोड़ की Fantasy Bra की कहानी

दीपों की रोशनी से जगमगाएगी वाराणसी, पर्यटकों को मिलेगा दिव्य काशी का खास अनुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 14099/197

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.