रिलायंस और Jio IPO की चर्चा के बीच बाजार में उछाल, सेंसेक्स 800 अंक चढ़ा

मुंबई 
शेयर बाजार में बुधवार को कारोबार की शुरुआत शानदार रही. सेंसेक्स-निफ्टी दोनों इंडेक्स ग्रीन जोन में खुले और फिर तूफानी तेजी से साथ भागते हुए नजर आए. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला BSE Sensex ओपनिंग के कुछ ही मिनटों में 800 अंकों की छलांग लगा गया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) भी सेंसेक्स के कदम से कदम मिलाकर चलते हुए करीब 200 अंक उछल गया। 

Share Market में ये तूफानी तेजी ऐसे समय में आई है, जबकि देश का सबसे बड़ा आईपीओ ओपन होने जा रहा है. जी हां, मुकेश अंबानी की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स का 30200 करोड़ रुपये से ज्यादा साइज का आईपीओ आज खुल रहा है और इसके चलते रिलायंस से लेकर जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर गदर मचाए हुए हैं और इनसे बाजार की तेजी को सपोर्ट मिला है। 

Sensex-Nifty की धांसू शुरुआत
शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत होने पर बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 73,852.90 की तुलना में तेज उछाल लेकर 74,337.93 के लेवल पर ओपन हुआ और फिर अगले कुछ ही मिनटों में इसकी चाल रॉकेट की रफ्तार से तेज होती चली गई और ये 800 अंक से ज्यादा की छलांग लगाकर 74,668 के लेवल पर कारोबार करता हुआ नजर आया। 

बता NSE Nifty की करें, तो इसकी चाल भी सेंसेक्स के जैसी ही नजर आई. ये 50 शेयरों वाला इंडेक्स अपने पिछले बंद 22,888.95 की तुलना में तेजी लेकर 23,000 के पार खुला और फिर सेंसेक्स के कदम से कदम मिलाकर चलते हुए ये इंडेक्स भी 224 अंक के आसपास उछलकर 23,120.90 के लेवल पर ट्रेड करने लगा।  

Jio IPO से पहले रिलायंस का गदर
शेयर मार्केट में इस धुआंधार तेजी को सपोर्ट करने में मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर का बड़ा रोल नजर आ रहा है. दरअसल, जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ बुधवार से रिटेल निवेशकों के लिए खुल रहा है और इससे पहले ही रिलायंस का शेयर गदर मचाए नजर आ रहा है. खबर लिखे जाने तक Reliance Share 2.30 फीसदी की उछाल के साथ 1234 रुपये पर ट्रेड करता दिखा. इसके अलावा Jio Financial Services Share 1 फीसदी से ज्यादा की उछाल के साथ 216.30 रुपये पर कारोबार कर रहा था। 

Jio Platforms IPO आज खुलेगा 
बता दें कि Jio Platforms IPO का आईपीओ आज खुल रहा है और इसका साइज 30,213 करोड़ रुपये है और इश्यू साइज के हिसाब से ये देश का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ है. इसके प्राइस बैंड की बात करें, तो ये 1065-1119 रुपये प्रति इक्विटी शेयर है. इसमें निवेशकों को 23 अक्तूबर तक बोली लगाने का मौका मिलेगा. ओपनिंग से पहले ही इसका जीएमपी 25 फीसदी के आसपास ट्रेड कर रहा था, जो कमाई का संकेत देता है। 

कच्चे तेल के दाम में उछाल का असर नहीं 
भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को मिले जुले ग्लोबल संकेत मिल रहे थे. एक ओर जहां जियो आईपीओ और गिफ्ट निफ्टी में तेजी बाजार को बमबम करने का सिग्नल दे रहे थे. तो वहीं दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल निगेटिव संकेत दे रहा था. दरअसल, ब्रेंट क्रूड की कीमत 110 डॉलर के पार कारोबार कर रही है. लेकिन इसका ज्यादा असर बाजार के सेंटिमेंट पर देखने को नहीं मिला और सेंसेक्स-निफ्टी तेज उछाल के साथ कारोबार करते दिखे। 

More From Author

भोपाल के कोलार में रावण दहन कार्यक्रम में शामिल हुए CM मोहन यादव, भगवान राम के आदर्शों पर दिया संदेश

रात को सोने से पहले आईना देखना शुभ या अशुभ? वास्तु के अनुसार जानें बेडरूम में शीशा रखने के नियम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 14099/197

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.