खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार हादसे का शिकार, 2 गंभीर घायल

जयपुर
 राजस्थान में दौसा-मनोहरपुर नेशनल हाईवे-148 पर रायसर के पास शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। टायर फटने से अनियंत्रित हुई कार सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

जानकारी के अनुसार कार सवार सभी श्रद्धालु खाटूश्यामजी के दर्शन कर वापस आगरा लौट रहे थे। तभी सुबह करीब 6.30 बजे रायसर थाना क्षेत्र में दौसा-मनोहरपुर NH 148 पर कार का टायर फट गया और कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। वहीं, मृतकों के शवों को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

मृतकों की हुई पहचान
रायसर थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि कार का टायर फटने के कारण हादसा हुआ। कार के गहरी खाई में गिरने से आगरा निवासी अतुल, मुकुल, रुपेश और शिवा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, राहुल और अर्पित गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भीषण सड़क हादसे के बाद हाईवे पर लगा जाम
जमवारामगढ़ थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे के बाद मनोहरपुर-दौसा नेशनल हाईवे लंबा जाम लग गया। करीब एक घंटे तक हाईवे पर जाम के हालात बने रहे। हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई। ऐसे में वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बाद पुलिस ने यातायात व्यवस्था संभाली। क्रेन की मदद से कार को हटवाया गया।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से उतरकर खाई में पलटा लोडिंग टेंपो
इधर, राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार तड़के सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से कोटा जा रहा लोडिंग टेंपो एक्सप्रेसवे से उतरकर खाई में पलट गया। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायल कोटा के रहने वाले है, ये लोग मेले में झूला लगाने का करते काम है। हादसे में घायल नूरजहां, ज्याकत अली, कुणाल, अजय व चालक विजयपाल का दौसा जिला अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस के मुताबिक चालक को नींद की झपकी आने के कारण सड़क हादसा हुआ।

More From Author

भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टी20 से पहले टीम इंडिया को झटका, ईशान किशन चोटिल

बच्चों से नारे लगवाने के आरोप पर घिरे दिग्विजय सिंह, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 14099/197

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.