हिमाचल सरकार का कर्मचारियों को तोहफा, महंगाई भत्ते में 5% बढ़ोतरी का ऐलान

 शिमला

हिमाचल प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) को लेकर बड़ा ऐलान हुआ है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को कर्मचारियों के DA में कुल 5 फीसदी बढ़ोतरी की घोषणा की. इसमें चालू वर्ष का 4 फीसदी महंगाई भत्ता और पिछले साल का 1 फीसदी बकाया शामिल है. मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि क्लास IV कर्मचारियों को DA बढ़ोतरी के साथ रिवीजन एरियर के भी 10,000 रुपये दिए जाएंगे. यह रकम 1 नवंबर को उनके बैंक खातों में जमा की जाएगी। 

 नवंबर में मिलेगा बढ़े हुए डीए का भुगतान
वित्त विभाग के आदेश के मुताबिक, बढ़े हुए महंगाई भत्ते का नकद भुगतान अक्तूबर 2026 के वेतन के साथ किया जाएगा, जो नवंबर 2026 में देय होगा। यानी पात्र कर्मचारियों को नवंबर में मिलने वाले वेतन में बढ़े हुए डीए का लाभ मिलेगा।

जुलाई 2023 और जनवरी 2024 से जुड़े बकाये का भी प्रावधान
सरकारी आदेश में महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी को दो हिस्सों में दर्शाया गया है। इसमें 1 जुलाई 2023 से 1 प्रतिशत और 1 जनवरी 2024 से 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी शामिल है। इन अवधियों से 30 सितंबर 2026 तक की बकाया राशि का भुगतान किस तरीके से किया जाएगा, इसके लिए सरकार अलग से आदेश जारी करेगी।

भुगतान में रुपये तक राउंड ऑफ करने का नियम
आदेश में भुगतान की गणना को लेकर भी निर्देश दिए गए हैं। महंगाई भत्ते की राशि में 50 पैसे या उससे अधिक का अंश होने पर उसे अगले पूरे रुपये तक बढ़ाया जाएगा। वहीं, 50 पैसे से कम के अंश को नजरअंदाज किया जाएगा।

वित्त विभाग ने स्पष्ट किया है कि पहले जारी कार्यालय ज्ञापन में निर्धारित अन्य नियम और शर्तें पहले की तरह लागू रहेंगी। संबंधित विभागों और अधिकारियों को आदेश के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

सरकार का यह निर्णय राज्य के पात्र कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए महत्वपूर्ण है। बढ़े हुए महंगाई भत्ते से उनके वेतन में वृद्धि होगी, जबकि बकाया भुगतान की प्रक्रिया अलग से जारी होने वाले आदेशों के आधार पर पूरी की जाएगी।

 नवंबर में नकद मिलेंगे 10 हजार रुपये
हिमाचल प्रदेश के नियमित ग्रुप-डी कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार ने वेतनमान संशोधन के बकाया एरियर के भुगतान को लेकर नया आदेश जारी किया है। वित्त विभाग की ओर से 23 अक्तूबर 2026 को जारी पत्र के अनुसार, कर्मचारियों को नवंबर 2026 में कुल बकाया एरियर में से 10,000 रुपये नकद दिए जाएंगे। यह भुगतान 1 जनवरी 2016 से लागू वेतनमान संशोधन के आधार पर देय एरियर के तहत किया जाएगा।

वित्त विभाग के विशेष सचिव सौरभ जस्सल की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि राज्यपाल ने नियमित ग्रुप-डी कर्मचारियों को वेतन संशोधन के कारण बनने वाले एरियर के भुगतान की मंजूरी दी है। यह आदेश हिमाचल प्रदेश सिविल सेवा (संशोधित वेतन) नियम, 2022 के तहत जारी किया गया है।

नवंबर में मिलेगा 10 हजार रुपये का भुगतान
विभागीय पत्र में स्पष्ट किया गया है कि कर्मचारियों के कुल बकाया एरियर में से 10,000 रुपये नवंबर 2026 में नकद दिए जाएंगे। हालांकि, आदेश में कुल एरियर की राशि या शेष बकाया के भुगतान की कोई नई समयसीमा निर्धारित नहीं की गई है।

पहले जारी आदेशों की शर्तें रहेंगी लागू
वित्त विभाग ने स्पष्ट किया है कि एरियर भुगतान से संबंधित अन्य नियम और शर्तें पहले की तरह लागू रहेंगी। यह आदेश विभाग की ओर से 17 सितंबर 2022, 19 अक्तूबर 2024 और 18 अगस्त 2026 को जारी किए गए पूर्व पत्रों के क्रम में जारी किया गया है।

संबंधित विभागों को भेजा गया आदेश
यह पत्र हिमाचल प्रदेश सरकार के सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल, मंडलायुक्तों, उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों सहित संबंधित अधिकारियों को भेजा गया है। इसके अलावा, वित्तीय और लेखा संबंधी अधिकारियों को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए इसकी प्रति भेजी गई है। सरकार के इस आदेश से नियमित ग्रुप-डी कर्मचारियों को वेतन संशोधन के बकाया एरियर का एक हिस्सा मिलने का रास्ता साफ हुआ है। कर्मचारियों को ध्यान देना होगा कि आदेश में नवंबर के दौरान 10,000 रुपये के भुगतान का उल्लेख है, न कि पूरे बकाया एरियर के भुगतान का।

हिमाचल सरकार के इस फैसले का लाभ राज्य के 275000 कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा.मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मीडिया से बातचीत के दौरान DA बढ़ोतरी का ऐलान किया. इसमें 4 फीसदी बढ़ोतरी चालू वर्ष के लिए और 1 फीसदी पिछले वर्ष का बकाया DA शामिल है. उन्होंने कहा कि इस संबंध में अधिसूचना शुक्रवार को जारी की जाएगी. मुख्यमंत्री ने क्लास IV कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त आर्थिक सहायता का भी ऐलान किया. उन्होंने कहा कि इन कर्मचारियों को DA का लाभ मिलने के साथ 10,000 रुपये भी दिए जाएंगे। 

More From Author

किसानों का हित सर्वोपरिः स्वामित्व योजना के तहत 1.05 करोड़ से अधिक घरौनियों का निर्माण और वितरण किया गया

मुरिया दरबार में राष्ट्रपति ने आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक व्यवस्था की सराहना की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 14099/197

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.