सुनंदा शर्मा की मम्मी बनाती हैं खास आलू बुखारा की चटनी, जानें पंजाबी स्टाइल में आसान रेसिपी

 भारत में हर प्रदेशों में अलग-अलग तरह की चीजें लोग बनाते हैं, राजस्थान से लेकर कश्मीर में कई तरह की डिशेज खाई जाती हैं. हर प्रदेश की अपनी एक पॉपुलर डिश तो होती है, लेकिन कुछ ऐसी डिशेज भी होती हैं, जिनके बारे में वहां के देसी लोगों को ही पता होता है. ऐसी ही एक चटनी के बारे में जानी-मानी पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा ने हाल में एक पॉडकास्ट में बताया.

अपनी दमदार आवाज के लिए फेमस सुनंदा शर्मा ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में आलू बुखारा की चटनी की रेसिपी बताई है, जिसे उनकी मम्मी घर पर बनाती है. सुनंदा ने बताया कि वो खाने के साथ अचार और चटनी में से चटनी खाना पसंद करेंगी.

इस दौरान सुनंदा ने बताया कि उनके घर में कई तरह की चटनी बनाई जाती है, उनकी मम्मी पुदीना, अमरूद के अलावा आलू बुखारा की चटनी भी बनाती है. आइए घर पर पंजाबी स्टाइल में आलू बुखारा की चटनी बनाने का आसान तरीका जानते हैं, जिसे आप भी लंच या डिनर में रोटी-सब्जी या दाल-चावल के साथ में साइड डिश की तौर पर बना सकते हैं.

आलू बुखारा की चटनी के लिए इंग्रेडिएंट्स
    पके हुए आलू बुखारा – आवश्यकतानुसार
    प्याज – 1 बारीक कटा हुआ
    हरी मिर्च – 1-2 बारीक कटी हुई
    हरा धनिया – बारीक कटा हुआ
    पुदीने की पत्तियां – बारीक कटी हुई
    नमक – स्वादानुसार
    चाट मसाला – स्वादानुसार
    नींबू का रस – ऑप्शनल

आलू बुखारा की चटनी बनाने का देसी तरीका
    पके हुए आलू बुखारा को पानी से सबसे पहले धो लें, उसके बाद उनको सिलबट्टे पर रखकर कूट लें.
    आलू बुखारा को कटोरी में निकाल लें और उसके ऊपर बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च और धनिया-पुदीना बारीक काटकर मिलाएं.
    इन सबको मिलाने के बाद चटनी में नमक, चाट मसाला डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें.
    आप चाहे तो चटनी के ऊपर हल्का नींबू का रस भी निचोड़कर डाल सकते हैं, इससे चटनी का स्वाद खट्टा-मीठा और चटपटा हो जाता है.

चटनी को आप इस तरीके से करें सर्व
आलू बुखारा की चटनी का स्वाद हल्का मीठा और चटपटा होता है, इसलिए आप चाहे तो नाश्ते में पराठों के साथ सर्व कर सकते हैं. आप चाहे तो इस चटनी को दाल-चावल के साथ भी खा सकते है, इससे बोरिंग दाल-चावल भी टेस्टी लगेंगे. यह चटनी मीठी भी होती है तो इसको बच्चे भी मजे से खा लेते हैं.

More From Author

बैठकें नहीं कराना पड़ा भारी, अचानकपुर के सरपंच देवानंद पर गिरी निलंबन की गाज

आइची-नागोया पैरा एशियाई खेलों में मोना अग्रवाल का धमाका, 50 मीटर राइफल में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 14099/197

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.