कलयुगी बेटे ने की बुजुर्ग मां की हत्या, भिंड के गोपालपुरा गांव में सनसनी

भिंड

बरोही थाना क्षेत्र के गोपालपुरा गांव में शुक्रवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां बेटे ने कथित तौर पर शराब के नशे में अपनी 65 वर्षीय मां रामजानकी देवी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से महिला की मौत हो गई।
बेटा राघवेंद्र शराब के नशे में घर पहुंचा!

जानकारी के अनुसार, गोपालपुरा निवासी रामजानकी देवी शुक्रवार दोपहर घर पर अकेली थीं। इसी दौरान उनका बेटा राघवेंद्र परिहार कथित तौर पर शराब के नशे में घर पहुंचा। आरोप है कि उसने रामजानकी देवी के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर राघवेंद्र ने कुल्हाड़ी से रामराजनकी देवी के सिर पर हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौत हो गई।

लहुलुहान मां को देखकर मंझला बेटा खूब रोया

घटना के कुछ समय बाद रामजानकी देवी का मंझला बेटा उपेंद्र परिहार घर पहुंचा। वहां मां को मृत अवस्था में देखकर वह रोने लगा। इसके बाद उसने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई और शव को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां शनिवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

 

 

More From Author

8वें वेतन आयोग में सालाना इंक्रीमेंट दोगुना होने की चर्चा, कर्मचारियों की सैलरी पर क्या होगा असर?

डिजिटल तकनीक से बढ़ेगी प्रशासनिक दक्षता, कामकाज में तेजी लाने पर जोर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 14099/197

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.