एबीवी-आईआईआईटीएम ग्वालियर में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आईसीजीएसटी-2026 का आयोजन

ग्वालियर

अटल बिहारी वाजपेयी – भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थान (एबीवी-आईआईआईटीएम), ग्वालियर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर सस्टेनेबल टेक्नोलॉजी एंड ग्रीन मोबिलिटी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ग्रीन एंड सस्टेनेबल टेक्नोलॉजीज (आईसीजीएसटी-2026) का शुभारंभ 23 अक्टूबर को हुआ। यह सम्मेलन 25 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें हरित प्रौद्योगिकी, स्वच्छ ऊर्जा और सतत विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा हो रही है। सम्मेलन में संस्थान के निदेशक एवं मानद जनरल चेयर प्रो. निवास सिंह, जनरल चेयर प्रो. मनीषा पटनायक, कॉन्फ्रेंस चेयर डॉ. विनय सिंह एवं डॉ. पिंकू रंजन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। सम्मेलन के द्वितीय मानद जनरल चेयर एवं आई ट्रिपल ई एस्टोनिया सेक्शन के अध्यक्ष डॉ. एंड्री चुब एस्टोनिया से ऑनलाइन जुड़े। आयोजन अध्यक्षों में डॉ. विजयपाल सिंह राठौर, डॉ. रोहित कुमार, डॉ. नीलेश यादव (एबीवी-आईआईआईटीएम, ग्वालियर) तथा डॉ. विनीत सिंह (एनआईटी पटना) का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इनके साथ संस्थान के संकाय सदस्यों, आयोजन समितियों एवं छात्र स्वयंसेवकों ने सम्मेलन के सफल आयोजन में सहयोग दिया। उद्घाटन समारोह का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। आईआईटी मद्रास के प्रो. जॉन ऑगस्टीन ने मुख्य व्याख्यान प्रस्तुत किया।

सम्मेलन के प्रथम एवं द्वितीय दिवस में शोधपत्र प्रस्तुतियों के विभिन्न तकनीकी सत्र आयोजित किए गए। दूसरे दिन शोधपत्र प्रस्तुति सत्र की अध्यक्षता डॉ. भानु चंदर, सहायक प्राध्यापक, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, एबीवी-आईआईआईटीएम ने की। आईआईटी धनबाद के प्रो. रवि कुमार गंगवार ने मुख्य व्याख्यान दिया। इसके अतिरिक्त, डॉ. एंड्री चब का विशेषज्ञ व्याख्यान तथा आईआईएम जम्मू के डॉ. सचिन कुमार की कार्यशाला भी कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षणों में शामिल रहे। सम्मेलन में चार प्रमुख विषयों—ग्रीन पावर एंड मोबिलिटी, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन एंड कंप्यूटिंग, ग्रीन इलेक्ट्रॉनिक्स तथा ग्रीन मैनेजमेंट—पर शोध एवं विचार-विमर्श किया जा रहा है। उक्त जानकारी संस्थान की मीडिया प्रभारी श्रीमती दीपा सिंह सिसोदिया के द्वारा प्रदान की गयी।

More From Author

Census 2027: महिलाओं को बतानी होगी बच्चों की संख्या, जानें किन 3 सवालों के जवाब देना जरूरी

योगी सरकार का दिव्यांग बच्चों की शुरुआती शिक्षा पर जोर, 28 नए बचपन डे केयर सेंटरों की स्थापना को मंजूरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 14099/197

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.