यूपी PET परीक्षा को लेकर अलर्ट, सुरक्षा से ट्रैफिक तक पुख्ता इंतजाम के आदेश

लखनऊ 

उत्तर प्रदेश में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (UP PET) 2026 को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ ने परीक्षा को लेकर कड़े निर्देश जारी किए हैं. परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है. सुरक्षा, यातायात और परिवहन व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है. अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा के दौरान किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र तक पहुंचने में परेशानी न हो और परीक्षा सुचारु तरीके से संपन्न कराई जाए। 

25 और 30 अक्टूबर के साथ 1 नवंबर को होगी परीक्षा
UP PET 2026 का आयोजन आज 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को किया जाएगा. परीक्षा के लिए 35,41,297 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है. परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया जाएगा. पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी. परीक्षा प्रदेश के 60 जिलों में 1,372 केंद्रों पर आयोजित किए जाने की जानकारी दी गई है। 

सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर खास जोर
इस दौरान छात्रों को किसी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए परीक्षा केंद्रों के साथ रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और प्रमुख मार्गों पर भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए गए हैं. अधिकारियों को भीड़भाड़ वाले इलाकों में यातायात सुचारु रखने और जरूरत के मुताबिक पुलिस बल तैनात करने को कहा गया है. परीक्षा केंद्रों और कोषागारों में लगे सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखने पर भी जोर दिया गया है। 

दूसरे जिलों से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए भी इंतजाम
परीक्षा देने के लिए दूसरे जिलों से आने वाले उम्मीदवारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बसों और ठहरने की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर है. रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और अन्य प्रमुख स्थानों पर जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं. महिला अभ्यर्थियों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क बनाने पर भी ध्यान दिया जाएगा. प्रशासन को निर्देश है कि परीक्षा के दौरान सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जाए। 

More From Author

LAC पर स्थिति नियंत्रण में, अरुणाचल के सीमावर्ती इलाकों में सेना की लगातार मौजूदगी

सोयाबीन और SMP पाउडर से बनाया जा रहा था पनीर, दिल्ली-NCR तक फैला नेटवर्क

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 14099/197

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.