धार के किसानों को मिली राहत, 13 किलोमीटर दूर खेतों तक पहुंचा मां नर्मदा का पानी

 धार – सरदारपुर 
 नर्मदे महारानी और माही माता की जय के जयकारों के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने  सरदारपुर में अपना उद्बोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि धार को मां नर्मदा के जल की सौगात मिल रही है। ये किसानों के लिए अद्भुत अवसर है।

करीब 100 किलोमीटर आगे तक जाने वाली यह परियोजना धार और झाबुआ जिले के कई गांवों को लाभान्वित करेगी। वर्षों तक धार आदिवासी अंचल रेल सुविधा से भी वंचित रहा, लेकिन अब यहां मेमू ट्रेन भी आ गई है। आने वाले समय में धार के विकास की गति और तेज होगी।

किसानों ने अपने सूखे खेतों में मां नर्मदा की धारा को उतरते देखा तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा योजना का लोकार्पण करते ही अंचल के खेतों में नर्मदा जल का प्रवाह शुरू हो गया। सरदारपुर से करीब 13 किलोमीटर दूर हातोद व मिंडा क्षेत्र में किसानों ने अपने सूखे खेतों में मां नर्मदा की धारा को उतरते देखा तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
आस्था और उल्लास से अभिभूत किसानों ने नर्मदा जल को नमन कर स्वागत किया

आस्था और उल्लास से अभिभूत किसानों ने नर्मदा जल को नमन कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री द्वारा छोड़े गए नर्मदा जल का माही नदी से संगम भी हुआ। दो नदियों यह मिलन और खेतों तक नर्मदा जल का पहुंचना अंचल के लिए ऐतिहासिक पल बन गया। यह दृश्य केवल जल के आगमन का नहीं, बल्कि किसानों की उम्मीदों, आस्था और खुशहाल भविष्य की नई शुरुआत का प्रतीक बना।

कपास से कपड़ा, फिर रेडीमेड गारमेंट्स, पलायन की जरूरत नहीं रहेगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं धार में जन्मदिन मनाने के लिए आते हैं। पीएम मित्रा पार्क से क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर बनेंगे। धार जिले में करीब छह लाख किसान कपास की खेती करते हैं। कपास से धागा, धागे से कपड़ा और कपड़े से रेडीमेड गारमेंट्स तैयार होंगे। पीथमपुर और पीएम मित्र पार्क के माध्यम से रोजगार बढ़ेगा और आने वाले समय में धार-झाबुआ के लोगों को पलायन करने की आवश्यकता नहीं रहेगी। यहीं रोजगार मिलने से क्षेत्र आगे बढ़ेगा।

दिवाली के पहले किसानों के खातों में आएंगे 317.86 करोड़
मुख्यमंत्री ने फसल बीमा योजना के तहत वर्ष 2025-26 की राशि दिवाली के पहले 16 लाख 70 हजार किसानों के खातों में अंतरित की जाएगी। इसके लिए 317 करोड़ 86 लाख रुपये की राशि दी जाएगी।
एक-एक खेत व एक-एक गांव तक पानी पहुंचा रहे है

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि वर्ष 1956 में मध्यप्रदेश के गठन के बाद वर्ष 2002-03 तक प्रदेश में केवल 7.50 लाख हेक्टेयर भूमि पर सिंचाई होती थी। हमारी सरकार 60 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गया है। 100 लाख हेक्टेयर तक ले जाने का लक्ष्य है।

असंभव का संभव कर दिया भाजपा ने
जिले के प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि पूर्व की सरकार नर्मदा का पानी लाने के मामले में कहती थी, असंभव है। जबकि भाजपा व उसके सीएम ने यह संभव कर दिखाया है। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने भी क्षेत्र की मांगें रखीं। उन्होंने माही बांध में पानी छोड़ने तथा राजगढ़ में 50 बिस्तरों का अस्पताल बनाने की मांग की।

कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया, झाबुआ सांसद अनिता नगर सिंह चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष नीलेश भारती, चंचल पाटीदार, धार विधायक नीना विक्रम वर्मा, पूर्व मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल, भाजपा नेता राकेश पटेल, जिला पंचायत के पूर्व सदस्य कमल यादव और भाजपा नेता नवीन बरनिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं भाजपा नेता उपस्थित रहे।स्वागत भाषण महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने दिया। आभार भाजपा जिला अध्यक्ष नीलेश भारती ने माना।

इनका लोकार्पण किया
    25 करोड़ की ज्यादा लागत से चार पुलों का लोकार्पण हुआ है।
    15 करोड़ की सड़के, पुलिया, विद्यालय, पंचायत भवन का लोकार्पण।
    नालछा में 50 बिस्तरीय अस्पताल व तिरला का सांदीपनि का लोकार्पण किया।
    188 करोड़ रुपये की लागत से 35 कार्याों का भूमिपूजन किया है।
    89 करोड़ रुपए की लागत से बदनावर व सरदारपुर से नए कन्या शिक्षा परिसर का भूमिपूज किया।

एक नजर में

    317.86 करोड़ रुपये: किसानों के खातों में फसल बीमा योजना की राशि अंतरित करने की घोषणा।
    मुख्यमंत्री का संदेश: सच्चा वादा, पक्का काम। प्रेम से बोलो जय श्रीराम।

 

More From Author

MP Coaching Rules: फीस से लेकर शिक्षकों की योग्यता तक, कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों का प्रारूप जारी

बस्तर दशहरा का समापन: कुटुंब जात्रा में शामिल हुए हजारों देवी-देवता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 14099/197

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.