हीरा पहनने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, किन 6 लग्न वालों के लिए शुभ और किन्हें बचना चाहिए

दुनिया में कई तरह के रत्न पाए जाते हैं, जो अपनी खूबसूरती और खासियत के लिए जाने जाते हैं. लेकिन जब भी सबसे आकर्षक और कीमती रत्नों की बात होती है, तो हीरे का नाम सबसे पहले आता है. आजकल हीरा पहनना फैशन के साथ स्टेटस सिंबल भी बन गया है. कुछ लोग इसे इसकी खूबसूरती के लिए पहनते हैं, तो कुछ ज्योतिषीय मान्यताओं के आधार पर धारण करते हैं. लेकिन क्या हर व्यक्ति के लिए हीरा पहनना सही है? क्या इसे पहनने से पहले कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए? ज्योतिष में हीरे का क्या महत्व है और किन लोगों को इसे पहनने से बचना चाहिए? आइए, ज्योतिषाचार्य शैलेंद्र पांडे के अनुसार इन सभी सवालों के जवाब जानते हैं.

ज्योतिष में हीरे का महत्व
ज्योतिष शास्त्र में नौ ग्रहों के लिए नौ रत्न बताए गए हैं. हीरे को शुक्र ग्रह का रत्न माना जाता है. शुक्र का संबंध सुख-सुविधाओं, सुंदरता, प्रेम और वैवाहिक जीवन से होता है. इसलिए हीरे को इन सभी चीजों से जोड़कर देखा जाता है. मान्यता है कि अगर हीरा किसी व्यक्ति को सूट करे, तो उसे पहनने से जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ सकती हैं. प्रेम संबंधों और दांपत्य जीवन में भी इसके लाभ बताए जाते हैं. ग्लैमर, फैशन और मीडिया के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए भी हीरे को खास माना जाता है. हालांकि, ज्योतिष के अनुसार, हीरा पहनने से पहले अपनी कुंडली में शुक्र की स्थिति के बारे में जानकारी लेनी चाहिए.

हीरा पहनते समय किन बातों का ध्यान रखें?
ज्योतिषाचार्य शैलेंद्र पांडे के अनुसार, हीरा एक कीमती रत्न है और इसे पहनने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए. केवल फैशन या दिखावे के लिए हीरा धारण करने से बचना चाहिए. ज्योतिषीय मान्यता है कि अगर हीरा किसी व्यक्ति की कुंडली के अनुकूल न हो, तो उसे परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. इसलिए हीरा पहनने से पहले कुंडली में शुक्र की स्थिति के बारे में ज्योतिषी से सलाह लेनी चाहिए. ज्योतिषीय के अनुसार, 21 से 50 साल की उम्र के बीच हीरा पहनना बेहतर माना जाता है.

हीरे के साथ कौन से रत्न नहीं पहनने चाहिए?
ज्योतिषाचार्य शैलेंद्र पांडे के अनुसार, हीरा पहनते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए. ज्योतिषीय मान्यता है कि हीरे के साथ मूंगा और गोमेद नहीं पहनना चाहिए. इन रत्नों को एक साथ पहनने से जीवन में परेशानियां आ सकती हैं और मान-सम्मान पर भी असर पड़ सकता है.

हीरा पहनने के फायदे
ज्योतिष में हीरे को शुक्र ग्रह से जोड़कर देखा जाता है. मान्यता है कि अगर हीरा किसी व्यक्ति को सूट करे, तो प्रेम संबंधों और शादीशुदा जिंदगी में अच्छे बदलाव आ सकते हैं. इसके अलावा, हीरे को सुंदरता, नाम, पहचान और सुख-सुविधाओं से भी जोड़कर देखा जाता है. फिल्म, फैशन और मीडिया के क्षेत्र में काम करने वाले कुछ लोग भी ज्योतिषीय सलाह लेकर हीरा पहनते हैं.

हीरा किस उंगली में पहनना चाहिए?
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, हीरा अलग-अलग उंगलियों में पहनने के अलग-अलग फायदे बताए जाते हैं. अंगूठे या तर्जनी उंगली में हीरा पहनने को शुक्र ग्रह से जुड़ा माना जाता है. वहीं, अनामिका यानी रिंग फिंगर में हीरा पहनने का संबंध प्रेम और रिश्तों से जोड़ा जाता है. हालांकि, हीरा धारण करने से पहले ज्योतिषी से सलाह लेना बेहतर माना जाता है.

किन लग्न वालों के लिए हीरा शुभ माना जाता है?
वृष लग्न
मिथुन लग्न
कन्या लग्न
तुला लग्न
मकर लग्न
कुंभ लग्न

किन लग्न वालों को हीरा नहीं पहनना चाहिए?
मेष लग्न
सिंह लग्न
वृश्चिक लग्न
धनु लग्न
मीन लग्न
 

More From Author

IND vs NZ: ईशान किशन चोट के चलते तीसरे T20 से बाहर, BCCI ने दिया फिटनेस अपडेट

PV Sindhu का खिताबी सपना टूटा, पहला गेम जीतने के बाद भी फाइनल में 21-16, 11-21, 12-21 से हारीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 14099/197

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.