मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा- सिंचाई परियोजनाएं बनेगी सुखद समृद्धि का आधार

किसानों के नवाचार विकासशील प्रदेश के अच्छे संकेत

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भविष्य की योजनाओं से किसानों की समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। नर्मदा घाटी की सिंचाई परियोजनाओं से जैसे मालवा और निमाड़ में कृषि ने नए क्षेत्रों का विस्तार हुआ है। ऐसा ही विकास का विस्तार सतना और कटनी क्षेत्र के किसानों के लिए शासन के प्रयास जारी है। अभी स्लीमनाबाद में सिंचाई परियोजना से किसानों के लिए नया रास्ता प्रशस्त हुआ है। कटनी को खनिज का गढ़ माना जाता है। लेकिन शासन के प्रयासों से यहां अब आधुनिक खेती की संभावनाएं प्रारंभ हुई है। किसानों द्वारा पारंपरिक खेती से हटकर चिया सीड, अश्वगंधा तथा सूखे मेवे काजू की प्रोसेसिंग शुरू होना शुभ संकेत है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज इंदौर से वीसी के माध्यम से कटनी में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में किसानों को संबोधित कर रहे थे।

प्राकृतिक खेती, जैविक खेती और अब पशुपालन में असीम संभावनाएं
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा प्राकृतिक खेती और जैविक खेती में वृद्धि के साथ ही अब पशुपालन को प्रोत्साहित किया जा रहा है। दीपावली पर्व के दौरान गोवर्धन पूजन के साथ ही प्रदेश के वृंदावन गांवों में गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार प्रतियोगिताएं आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में श्रेष्ठ दुग्ध उत्पादक गायों के पालकों को नकद पुरस्कार प्रदान किए जायेंगे। इसमें प्रथम पुरस्कार 1 लाख रुपए, द्वितीय पुरस्कार 50 हजार रुपए और तृतीय 25 हजार रुपए प्रदान किए जायेंगे। भविष्य में पशुपालन और मत्स्यपालन क्षेत्र को समृद्धशाली बनाया जायेगा।

उन्नतशील किसानों से मुख्यमंत्री ने किया संवाद
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कटनी के उन्नतशील किसानों से उनके द्वारा किए जा रहे नवाचारों के साथ ही अन्य कार्यों पर संवाद किया। इस दौरान कटनी में बोहरीबंद के किसान गोविंद पटेल ने बताया कि किसानों द्वारा नरवाई प्रबंधन में अच्छा काम किया जा रहा है। हैप्पी सीडर और सुपर सीडर के माध्यम से नरवाई प्रबंधन में अच्छा काम किया जा रहा है। इसमें शासन द्वारा किसानों को मदद की जा रही है। आवेदन करने के बाद 1 लाख 90 हजार तक के नवीन यंत्रों पर 90 हजार की सब्सिडी की छूट दी जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निर्देश दिए कि जिले में एरिया चिन्हित करे और उस क्षेत्र के किसानों को यंत्र प्रदान करने की योजना बनाये।

अंकित नवानी ने कटनी में सूखे मेवे काजू की प्रोसेसिंग प्रारंभ की
किसान अंकित नवानी ने बताया कि उन्होंने केंद्र शासन की पीएमएफएमई योजना के माध्यम से 10 लाख रूपये की सब्सिडी पा कर काजू की प्रोसेसिंग प्रारंभ की है। इससे उन्हें अच्छा मुनाफा होने लगा है। अब वे ग्रेडिंग, कटिंग और सेलिंग में आगे बढ़ चुके है।

कटनी के उन्नतशील किसान रामरूप पटेल ने बताया कि उनके पास 8 एकड़ कृषि भूमि है। इस भूमि में वे 1- 1 एकड़ क्षेत्र में मिर्ची बैगन के साथ ही धान, गेहूं के अलावा बागवानी की खेती भी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कटनी के किसान चंद्रभान कुशवाह व अन्य किसानों से प्रेरक संवाद किया।

More From Author

100 गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने दो दिनों में चार विकासखंडों के 29 गांवों तक पहुंचे अधिकारी

डिप्टी सीएम अरुण साव का बड़ा बयान, युवाओं की खेल प्रतिभा पहचानकर निखारने की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 14099/197

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.