बचत एवं वित्तीय प्रबंधन पर ध्यान दें, लेकिन रातों रात दुगुने के लालच में न फंसे- असिस्टेंट कमिश्नर रंजना सिंह

बचत एवं वित्तीय प्रबंधन पर ध्यान दें, लेकिन रातों रात दुगुने के लालच में न फंसे- असिस्टेंट कमिश्नर रंजना सिंह 

 -आपका सिबिल स्कोर ठीक है तो आपको कम ब्याज पर लोन मिलने की गुंजाइश : टीआई बलजीत सिंह 

छात्रों को वित्तीय साक्षरता और फ्रॉड जागरूकता पर मिली जानकारी

* बजाज फाइनेंस लिमिटेड की वित्तीय साक्षरता पहल ‘अर्थसूत्र संवाद’ का बड़वानी में सफल आयोजन

* यह पहल भारत के ग्रामीण और कम बैंकिंग सुविधा वाले क्षेत्रों में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई एक पैन-इंडिया कार्यक्रम का हिस्सा है।

बड़वानी
भारत की सबसे बड़ी निजी क्षेत्र की गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) बजाज फाइनेंस लिमिटेड, जो बजाज फिनसर्व का हिस्सा है, ने बड़वानी में ‘अर्थसूत्र संवाद’ नामक वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया। यह पैन-इंडिया कार्यक्रम भारत के ग्रामीण और कम बैंकिंग सुविधा वाले क्षेत्रों में वित्तीय समावेशन को आगे बढ़ाने का उद्देश्य रखता है।

‘अर्थसूत्र संवाद’ भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की वित्तीय साक्षरता और जागरूकता बढ़ाने की पहल के तहत संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य वित्तीय अनुशासन, ऑनलाइन धोखाधड़ी और धन प्रबंधन की अच्छी आदतों के बारे में जागरूकता फैलाना है।

बजाज फाइनेंस का ‘अर्थसूत्र संवाद’ एक व्यापक कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय जागरूकता और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। इसका मूल उद्देश्य व्यक्तिगत वित्त को सरल बनाना है ताकि लोग आत्मविश्वास और स्पष्टता के साथ सूझबूझ भरे निर्णय ले सकें।

शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़वानी में अर्थ सूत्र संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए असिस्टेंट कमिश्नर रंजना सिंह ने कहा कि अकाउंट को सावधानी से मैनेज करें, लालच और भय में न आयें | धोखाधड़ी करने वाले लोग आपकी कमजोरी का फायदा उठाते हैं| सेविंग करें, वित्तीय प्रबंधन करें लेकिन रातोंरात दोगुने के लालच में न फंसे| अगर आपके पास कोई डराने या लालच देने के लिए कॉल करता है तो तुरंत सावधान हो जाएं | रंजना सिंह ने अपने व्यक्तिगत अनुभव भी साझा किए. 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कोतवाली नगर निरीक्षक बलजीत सिंह ने कहा कि अपनी सिबिल को कभी खराब न होने दें.  अगर आपकी सिबिल बेहतर होगी तो कम ब्याज पर लोन मिलने की संभावना है. धोखाधड़ी करने वाले डिजिटल अरेस्ट जैसी कोशिश करें तो तुरंत नजदीकी थाने में शिकायत करें या 1930 पर कॉल करके सूचना दें. अपने खाते का दुरुपयोग किसी भी स्थिति में नहीं होने दें. अपनी निजी जानकारी या आधार नंबर किसी से शेयर नहीं करें. अपने धन की रक्षा के लिए बैंकिंग सबसे सुरक्षित स्थान है. बैंक जाएं और खाते को सुरक्षित तरीके से संचालित करें. किसी एसएमएस पर भरोसा न करें.

स्कूल के प्राचार्य  अनिल मिश्रा ने कहा कि धोखेबाज आपको सस्ते सामान बेचने का कहकर फंसाते हैं. इसलिए सोशल या इन्टरनेट जैसे माध्यमों पर विश्वास ना करें, सीधे ब्रांच में सम्पर्क करें. फ्रॉड होने पर 1930 पर तत्काल कॉल करें. साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को डिजिटल अरेस्ट स्कैम, व्हाट्सएप पर फर्जी निवेश समूह पर भी जानकारी दी।

कार्यशालाओं, संवाद सत्रों और सामुदायिक चर्चाओं के माध्यम से ‘अर्थसूत्र संवाद’ कार्यक्रम बचत के महत्व, आपातकालीन वित्तीय सुरक्षा, जिम्मेदार उधारी, और आम धोखाधड़ी—ऑनलाइन या व्यक्तिगत—से बचाव जैसे विषयों को कवर करता है।

इसके अतिरिक्त, प्रतिभागियों को वित्तीय अनुशासन अपनाने और जीवन की आर्थिक चुनौतियों से निपटने के लिए आवश्यक मानसिक मजबूती विकसित करने का मार्गदर्शन दिया जाएगा। व्यावहारिक ज्ञान को वास्तविक जीवन की परिस्थितियों से जोड़कर, ‘अर्थसूत्र संवाद’ दीर्घकालिक रूप से वित्तीय रूप से जागरूक व्यवहार को बढ़ावा देने और भविष्य के लिए तैयार नागरिकों को प्रेरित करने की आशा करता है।

More From Author

2017 से पहले उत्तर प्रदेश में विकास की इन जीवन रेखाओं की स्थिति थी अत्यंत दयनीय: मुख्यमंत्री

दिवाली पर पटाखे जलाने के लिए बंगाल में सख्त नियम, केवल ग्रीन क्रैकर्स को मंजूरी; जानें टाइमिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 14099/197

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.