छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, राजनांदगांव और बस्तर में बारिश की चेतावनी

राजनांदगांव.

अर्नब चक्रवाती तूफान के गुजरने के बाद अब फिर से दूसरे तूफान मुरासु का असर अंचल में दिखने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार इस चक्रवात के चलते आज दिनभर अंचल में बारिश देखने को मिल सकती है। राजनांदगांव और मोहला-मानपुर-चौकी जिले के लिए बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।।

हालांकि कल से फिर मौसम में सुधार की संभावना जताई गई है। इधर तूफान के चलते। अंचल का तापमान में गिरावट देखने को मिली है। मौसम विभाग ने 2 से 4 नवंबर तक अलग-अलग जिलों के लिए यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसमें आज और कल 4 नवंबर को बस्तर संभाग के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। जिसका असर अंचल में देखने को मिल सकता है।

बताया गया कि इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। जिसके चलते राजनांदगांव और एमएमसी जिले में भी सतर्क रहने की अपील की गई है। इस दौरान बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। जिसकी वजह से सतर्क रहना जरूरी हो गया है।

फसल सुरक्षित रखने जुटे किसान
अविभाजित राजनांदगांव के तीनों जिलों में इस समय धान की फसल कटाई का दौर जारी है। कई इलाकों में फसल खेतों में खड़ी है। जबकि कटे हुए धान को भी सुरक्षित रखने की चुनौती किसानों के सामने है। हाल ही में हुई बारिश के बाद अब एक बार फिर तेज बारिश की आशंका ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी है। लगातार नमी और तेज हवा से खड़ी फसल गिरने तथा कटी फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका है। किसानों के लिए अगले दो दिन महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

तापमान में इजाफा
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को राजनांदगांव जिले का अधिकतम तापमान 30 डिग्री पर रहा। यह सामान्य से दो डिग्री तक अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान भी 20 डिग्री के पास पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान में दिवाली बाद से ही गिरावट देखने को मिलेगी और ठंड का अहसास बढ़‌ता हुआ नजर आएगा।

More From Author

दिवाली से पहले सोना-चांदी खरीदने का मौका? चांदी ₹8,000 टूटी, गोल्ड के भाव भी गिरे

सिरोही को मिली सबसे युवा सरपंच, 21 साल की संगीता ने रचा इतिहास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 14151/1

RO No. 14159/77

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.