मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में बड़ा फेरबदल, विनीत कपूर हटे और अवधेश गोस्वामी को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल
 मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में आईपीएस अधिकारियों के कार्यभार में बड़ा फेरबदल किया गया है. पुलिस मुख्यालय की ओर से 4 नवंबर 2026 को जारी आदेश के तहत आठ आईपीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है. अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। 

अवधेश गोस्वामी को मिली नई जम्मेदारी
पुलिस मुख्यालय में 8 IPS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गयी है. डीजीपी के पीएसओ पद से विनीत कपूर को हटाकर अवधेश गोस्वामी को ये जिम्मेदारी दी गयी है. जारी आदेश के मुताबिक, अवधेश कुमार गोस्वामी को उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी) कल्याण एवं लेखा, पुलिस मुख्यालय भोपाल के वर्तमान दायित्व से हटाकर डीजीपी के पीएसओ (पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर) और नारकोटिक्स शाखा की जिम्मेदारी सौंपी गई है. अब वे डीजीपी के पीएसओ के साथ उप पुलिस महानिरीक्षक नारकोटिक्स का कार्यभार भी संभालेंगे। 

विनीत कपूर बने पुलिस महानिरीक्षक साइबर
वहीं, उप पुलिस महानिरीक्षक पीएसओ टू डीजीपी एवं सामुदायिक पुलिसिंग का कार्य देख रहे विनीत कपूर को नई जिम्मेदारी देते हुए उप पुलिस महानिरीक्षक साइबर और सामुदायिक पुलिसिंग बनाया गया है. इसके अलावा संतोष सिंह गौर को आजाक पुलिस मुख्यालय से पीटीआरआई पुलिस मुख्यालय भेजा गया है. तुषार कांत विद्यार्थी को पीटीआरआई से हटाकर विसबल मुख्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं, रघुवंश कुमार सिंह को पुलिस मुख्यालय में उप पुलिस महानिरीक्षक कल्याण एवं लेखा बनाया गया है। 

साई कृष्णा थोटा बने एआईजी
आदेश में अन्य अधिकारियों के दायित्वों में भी बदलाव किया गया है. साई कृष्णा थोटा को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (एआईजी) साइबर, पुनीत गहलोत को एआईजी प्रशासन और शशांक को एआईजी विशेष शाखा (जी) की जिम्मेदारी दी गई है. पुलिस मुख्यालय भोपाल से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना पर कार्यभार संभालना होगा. यह आदेश पुलिस महानिदेशक, मध्य प्रदेश की ओर से जारी किया गया है। 

More From Author

यूपी बोर्ड परीक्षा में बड़ा बदलाव, उत्तर पुस्तिकाओं के कवर पर होगा QR कोड

IPS अनुराग सुजानिया ने क्यों दिया इस्तीफा? परिवार के साथ दिल्ली जाने की भी अटकलें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 14151/1

RO No. 14159/77

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.