दीपावली से पहले भोपाल में सफाई व्यवस्था ठप, प्रदर्शन के दौरान सड़क पर फैलाया कचरा; शुक्रवार से पानी बंद करने की चेतावनी

 भोपाल

दीपावली पर्व से ठीक पहले नगर निगम के कर्मचारियों ने अपनी मांगें मनवाने के लिए पूरे शहर को मुसीबत में डाल दिया है। सफाई व्यवस्था से शुरू हुआ यह गतिरोध अब नगर निगम की लगभग सभी आवश्यक सेवाओं तक फैल चुका है। करीब 18 हजार कर्मचारियों वाले नगर निगम में लगभग 15 हजार कर्मियों ने काम पूरी तरह बंद कर दिया है, जिनमें 14 हजार दैनिक वेतनभोगी और एक हजार आउटसोर्स कर्मचारी शामिल हैं।

सड़कों और बाजारों में फैला कचरा: ट्रांसफर स्टेशनों पर आम लोगों को भी रोका गया

लगातार दूसरे दिन कचरा न उठने से नए शहर से लेकर पुराने शहर तक की सड़कों, बाजारों और रहवासी इलाकों में गंदगी के ढेर लग गए हैं। सभी डस्टबिन पूरी तरह ओवरफ्लो होकर सड़कों तक बिखर चुके हैं। कई स्थानों पर हड़ताल पर गए कर्मचारी खुद डस्टबिन से सड़कों पर कचरा फैलाते नजर आए।

 

More From Author

योगी सरकार की ओर से अयोध्या दीपोत्सव की तैयारियां, 5 से 7 नवंबर तक होगा भव्य आयोजन

प्रयागराज की सरस्वती हाईटेक सिटी में 220 करोड़ रुपये से स्थापित होगा 10 मेगावाट क्षमता का डेटा सेंटर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 14151/1

RO No. 14159/77

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.