सेवा सेतु केंद्र बना आम नागरिकों के लिए राहत का माध्यम, रामशरण को एक ही स्थान पर मिले तीन प्रमाण पत्र’

 रायपुर

आम नागरिकों को शासकीय सेवाएं सरल, सुलभ और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने की दिशा में सेवा सेतु केंद्र महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इन केंद्रों के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाओं के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिल रही है। दुर्ग जिले के पाटन तहसील अंतर्गत ग्राम खोरपा निवासी  रामशरण यादव के लिए भी सेवा सेतु केंद्र सुविधाजनक साबित हुआ। उन्हें एक ही स्थान पर आवेदन करने से आय, जाति और निवास के तीन महत्वपूर्ण प्रमाण पत्र प्राप्त हुए।

 रामशरण यादव ने 03 सितंबर को तहसील कार्यालय पाटन स्थित सेवा सेतु केंद्र पहुंचकर आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था। आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 10 अक्टूबर 2026 को उन्हें तीनों प्रमाण पत्र प्राप्त हो गए। एक ही केंद्र से सभी प्रमाण पत्र मिलने के कारण उन्हें अलग-अलग कार्यालयों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ी।

’एक ही केंद्र में मिली सुविधा, रामशरण ने जताई खुशी’

रामशरण यादव ने बताया कि पहले आवश्यक प्रमाण पत्र बनवाने के लिए विभिन्न कार्यालयों में जाना पड़ता था। इससे समय और मेहनत दोनों अधिक लगते थे। सेवा सेतु केंद्र में एक ही स्थान पर आवेदन करने की सुविधा मिलने से यह प्रक्रिया काफी आसान हो गई है। उन्हें बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाए बिना तीनों प्रमाण पत्र मिल गए। उन्होंने इस व्यवस्था पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को विशेष सहूलियत मिल रही है।

’शासकीय सेवाओं को आम नागरिकों के करीब ला रहा सेवा सेतु केंद्र’

सेवा सेतु केंद्रों के माध्यम से विभिन्न शासकीय सेवाओं को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था नागरिकों के लिए उपयोगी साबित हो रही है। आवेदन प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने से लोगों का समय बच रहा है तथा आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने में सुविधा मिल रही है।  रामशरण यादव का अनुभव दर्शाता है कि सेवा सेतु केंद्रों के माध्यम से शासकीय सेवाओं की पहुंच आम नागरिकों तक अधिक सुगम हो रही है।

More From Author

सीएम ने कहा- फॉरेंसिक साक्ष्यों की शुद्धता और समयबद्धता से सुनिश्चित होगा न्याय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 14151/1

RO No. 14159/77

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.