आबकारी विभाग का ताबड़तोड़ एक्शन, तीन ठिकानों पर दबिश देकर अवैध शराब कारोबार के 3 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर 

जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर अंकुश लगाने आबकारी विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में बुधवार को अकलतरा और मुलमुला थाना क्षेत्र के तीन मकानों में दबिश देकर 45 लीटर अवैध हाथ भट्ठी महुआ शराब जब्त की गई। मामले में तीन युवकों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

आबकारी विभाग के अनुसार, चार नवंबर को पहली कार्रवाई अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम कोटमीसोनार स्थित सबरिया डेरा में की गई। यहां कृष्णा गोंड़ (21 वर्ष), पिता भुजबल गोंड़ के रिहायशी मकान से 20 लीटर अवैध हाथ भट्ठी महुआ शराब बरामद की गई।

इसी दिन दूसरी कार्रवाई कोटमीसोनार के वार्ड क्रमांक 18 में की गई। यहां राजकुमार गोंड़ (21 वर्ष), पिता भरत गोंड़ के मकान से 18 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। दोनों मामलों में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण कायम किया गया। वहीं तीसरी कार्रवाई मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम पकरिया में की गई।

यहां संगीत कुमार (26 वर्ष), पिता मनीराम, के रिहायशी मकान से सात लीटर अवैध हाथ भट्ठी महुआ शराब बरामद हुई। उसके खिलाफ भी आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

 

More From Author

भारत-पाक सीमा पर ड्रोन से नशे और हथियारों की तस्करी, एंटी ड्रोन सिस्टम के सामने बड़ी चुनौती

‘सत्ता के लिए बिन पानी मछली की तरह तड़प रहा विपक्ष’, मदन राठौड़ का कांग्रेस पर निशाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 14151/1

RO No. 14159/77

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.