दीपावली पर NSS माधव महाविद्यालय की अनूठी पहल, स्वच्छता संदेश वाले स्टीकर लगाकर किया जागरूक

दीपावली के पर्व पर NSS माधव महाविद्यालय ने स्वच्छता संदेश वाले स्टीकर लगाये

(राष्ट्रीय सेवा योजना माधव महाविद्यालय द्वारा स्वच्छता संदेश के लिए सार्वजनिक एवं बाजार में लगाये स्वच्छता संदेश वाले स्टीकर)

ग्वालियर
दीपावली का पर्व स्वच्छता की दृष्टि से काफी लम्बे समय से चला आ रहा है। हमारा ग्वालियर महानगर स्वच्छ रहे इसके लिऐ हम सबको मिलकर प्रयास करना चाहिये क्योंकि दीपावली पर हम सभी लोग अपने घर, दुकान व अन्य स्थानों की स्वच्छता करते ही है। माधव महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई द्वारा दीपावली पर्व पर स्वच्छता का संदेश देने के लिए स्वयंसेवकों द्वारा सार्वजनिक जगह-जगह पर स्टीकर चीपका कर सुखा व गीला कचरा अलगक-अलग नगर निगम की गाडीयों में डालकर स्वच्छता का संदेश दे। इस स्वच्छता अभियान में प्राचार्य डॉ. शिव कुमार शर्मा माधव महाविद्यालय, जिला संगठक एन.एस.एस. ग्वालियर डॉ. मनोज अवस्थी, वरिष्ट कार्यक्रम अधिकारी एन.एस.एस डॉ संजय कुमार पाण्डेय एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सरिता दीक्षित राष्ट्रीय सेवा योजना माधव महाविद्यालय के नेतृत्व में स्वयंसेवक सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता का संदेश देने निकले।

प्राचार्य डॉ. शिव कुमार शर्मा ने बताया की दीपावली पर्व पर अपने घर को स्वच्छ करने के बाद सार्वजनिक स्थानों पर कचड़ा न फैलाते हुये नगर निगम की गाड़ीयों में ही कचड़े को दें. जिससे हमारे आस-पास का क्षेत्र स्वच्छ रहेगा। सुखा कचड़ा एवं गीला कचड़ा अलग-अलग दें।

कार्यक्रम में डॉ. विजय पाण्डेय, डॉ. विकास शुक्ला, डॉ. लाल जी एवं स्वयंसेवक देवाशीष शर्मा, राज राठौर तनीष्का सूर्यवंशी, दिलीप चौहान, नकुल शर्मा, शिवम गोड्याले, आशुतोष पालीवाल आदि स्वयंसेवक उपस्थित थे।

More From Author

रायपुर में ICAI के कार्यक्रम का समापन, IPS दीपमाला कश्यप ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 14151/1

RO No. 14159/77

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.