38 प्रकार के पदों के लिए जारी हुआ विस्तृत भर्ती विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन 6 नवंबर से, अंतिम तिथि 26 नवंबर 2026
रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ की तीनों कंपनियों में बड़े पैमाने पर भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा 38 प्रकार के पदों पर कुल 1,501 रिक्तियों के लिए विस्तृत भर्ती विज्ञापन 5 नवंबर 2026 को जारी कर पावर कंपनी की वेबसाइट "https://cspc.co.in" (https://cspc.co.in) पर अपलोड किया गया है। इनमें द्वितीय श्रेणी के 195 तथा तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के 1,306 पद शामिल हैं। सबसे अधिक पद कनिष्ठ अभियंता एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर के हैं। कनिष्ठ अभियंता इलेक्ट्रिकल के 167 पद हैं, जिनमें जनरेशन कंपनी के 11, ट्रांसमिशन कंपनी के 32 और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के 124 पद शामिल हैं। इसी तरह डाटा एंट्री ऑपरेटर के 609 पद तीनों कंपनियों के क्रमशः 95, 64 और 450 पद हैं।

यह भर्ती छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी तथा छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी के लिए की जाएगी। इसके लिए पूर्व में 7 अगस्त 2026 को जारी लघु विज्ञापन तथा 14 सितंबर 2026 को जारी संशोधन के तारतम्य में विस्तृत विज्ञापन जारी किया गया है।

जारी विज्ञापन के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 6 नवंबर 2026 को शाम 8 बजे से प्रारंभ होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 26 नवंबर 2026 की रात 11.55 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन शुल्क भी इसी तिथि और समय तक नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड अथवा यूपीआई के माध्यम से जमा किया जा सकेगा।

विज्ञापन के अनुसार तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों के लिए छत्तीसगढ़ के मूल निवासी अभ्यर्थी ही आवेदन करने के पात्र होंगे। प्रत्येक पद के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा एवं अन्य पात्रता संबंधी विस्तृत जानकारी भर्ती विज्ञापन में दी गई है। तीनों कंपनियों के साझा पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन में कंपनियों की प्राथमिकता का क्रम देना होगा। अंतिम चयन की मेरिट, अभ्यर्थी की प्राथमिकता तथा कंपनीवार रिक्तियों की उपलब्धता के आधार पर कंपनी आवंटित की जाएगी।

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन की अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना समय रहते ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें तथा आवेदन करने से पहले पावर कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत भर्ती विज्ञापन एवं निर्देशों का अवलोकन अवश्य करें।

भर्ती में तकनीकी पदों के अंतर्गत सहायक अभियंता के मैकेनिकल (26), इलेक्ट्रिकल (92), इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन (10), कंप्यूटर साइंस (2), सूचना प्रौद्योगिकी (2) तथा सिविल (20) के पद शामिल हैं। इसके अलावा फायर ऑफिसर (1), सुरक्षा अधिकारी (3), शिफ्ट केमिस्ट (6), प्रोग्रामर (3), कनिष्ठ अभियंता मैकेनिकल (12), इलेक्ट्रिकल (167), इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन (9), कंप्यूटर साइंस (1), सूचना प्रौद्योगिकी (1) तथा सिविल (26) के पद हैं।

अन्य पदों में सब फायर ऑफिसर (6), सुरक्षा निरीक्षक (10), सुरक्षा उप निरीक्षक (19), अटेंडेंट (प्लांट) ग्रेड-III के अंतर्गत फिटर (84), टर्नर (36), इलेक्ट्रीशियन (90), इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक (45) एवं इलेक्ट्रॉनिक्स (45), फायर अटेंडेंट ग्रेड-II (45), डाटा एंट्री ऑपरेटर (609), लेखा अधिकारी/सहायक प्रबंधक (वित्त एवं लेखा) (15), चिकित्सा अधिकारी (15), सहायक विधि अधिकारी (8), सहायक औद्योगिक संबंध अधिकारी (8), स्टेनोग्राफर ग्रेड-III अंग्रेजी (12) एवं हिंदी (13), सहायक लैब तकनीशियन (6), सहायक फार्मासिस्ट (25), सहायक स्टाफ नर्स (18), सहायक रेडियोग्राफर (3), सहायक ड्रेसर (5) तथा सहायक ईसीजी तकनीशियन (3) के पद शामिल हैं।
 

More From Author

ऑस्ट्रेलिया ने माइकल हसी को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, 2028 ओलंपिक और टी20 वर्ल्ड कप पर भी नजर

भोपाल में सफाई व्यवस्था ठप, 70 हजार कर्मचारियों की हड़ताल से शहर में कचरे का अंबार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 14151/1

RO No. 14159/77

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.