प्रदूषण से बेहाल पंजाब और यूपी, बठिंडा में AQI ने पार किया 1000 का आंकड़ा

रोहतक.

दिवाली से पहले ही देश में जहरीली हवा ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। देश के कई शहरों में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। हरियाणा और पंजाब और दिल्ली के आस-पास के शहरों सकी हालत बेहद खराब है। लोग जहरीली हवा लेने को विवश हैं।

हरियाणा और पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं के बीच दिवाली के कारण पटाखे फोड़ने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इससे मंगलवार सुबह पंजाब के बठिंडा (Bathinda AQI) में AQI 1018 दर्ज किया गया। जबकि देश की राजधानी दिल्ली का एक्यूआई (Delhi AQI) भी लगभग 500 पहुंच गया। देश के टॉप-10 प्रदूषित शहरों की लिस्ट में सबसे ज्यादा पंजाब, हरियाणा व यूपी के शहर शामिल हैं। देश के सबसे ज्यादा प्रदूषित टॉप-10 शहरों में पंजाब और हरियाणा का दबदबा रहा। पहले पांच स्थानों पर इन्हीं दोनों राज्यों के शहर शामिल हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को पंजाब के बठिंडा में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 1018 दर्ज किया गया, जो बेहद खतरनाक स्तर का है। देश में सबसे खराब वायु गुणवत्ता वाले शहरों की सूची में हरियाणा का सिरसा 848 AQI के साथ दूसरे और रोहतक 847 के साथ तीसरे स्थान पर रहा। पंजाब का फरीदकोट 801 AQI के साथ चौथे और जालंधर 760 के साथ पांचवें स्थान पर है। टॉप-10 की सूची में उत्तर प्रदेश का मेरठ 678 AQI के साथ छठे और गाजियाबाद 648 के साथ सातवें स्थान पर है। जबकि हरियाणा का सोनीपत 585 AQI के साथ आठवें और हिसार 562 के साथ नौवें स्थान पर दर्ज किया गया। . उत्तर प्रदेश का मुरादाबाद 545 AQI के साथ दसवें स्थान पर है।

टॉप-10 प्रदूषित शहरों की लिस्टः-

  • बठिंडा
  • सिरसा
  • रोहतक
  • फरीदकोट
  • जालंधर
  • मेरठ
  • गाजियाबाद
  • सोनीपत
  • हिसार
  • मुरादाबाद

दिल्ली-एनसीआर के शहरों में भी वायु प्रदूषण ने गंभीर स्थिति में पहुंच गई है। मंगलवार सुबह नई दिल्ली का AQI 496 दर्ज किया गया। वहीं ग्रेटर नोएडा में यह 493, नोएडा में 469 और फरीदाबाद में 439 रहा। जबकि गुरुग्राम में AQI 395 दर्ज किया गया।

देश के 37 शहरों में हवा खतरनाक, सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश के शहर
मंगलवार सुबह देश के 37 शहरों में वायु गुणवत्ता खतरनाक स्तर पर पहुंच गई। इनमें नई दिल्ली सहित पांच राज्यों के शहर शामिल रहे। सबसे ज्यादा प्रभावित उत्तर प्रदेश रहा, जहां 16 शहरों में हवा की स्थिति खतरनाक दर्ज की गई। हरियाणा के 11 और पंजाब के आठ शहर इस सूची में शामिल रहे। इसके अलावा राजस्थान के अलवर और नई दिल्ली में भी प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना रहा।

अन्य महानगरों की हवा का हाल
देश के दूसरे बड़े महानगरों में प्रदूषण का स्तर दिल्ली-एनसीआर के मुकाबले बेहद कम रहा। मंगलवार सुबह कोलकाता (Kolkata AQI ) का AQI 176, मुंबई (Mumbai AQI) का 151 और हैदराबाद का 82 दर्ज किया गया। इस तरह बड़े महानगरों की स्थिति काफी अच्छी रही।

पंजाब में आग लगाकर, दिल्ली की हवा खराब न करेंः सिरसा
पंजाब और हरियाणा की जहरीली हवा पर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि मैं अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया से रिक्वेस्ट करता हूं कि दिल्ली को बर्बाद न करें। जिस दिल्ली को आपने 10 साल बर्बाद किया, वह अब ठीक होने लगी है। प्लीज़ इसे फिर से बर्बाद न करें। दिल्ली में 13,000 से ज़्यादा चार्जिंग स्टेशन लगाए गए हैं। दिल्ली में लोग EV (इलेक्ट्रिक) गाड़ियां खरीद रहे हैं। हम, दिल्ली के लोग, हर दिन प्रदूषण के खिलाफ लड़ रहे हैं। दिल्ली के लोग बहुत अच्छे हैं; प्लीज़ उन्हें कोई परेशानी न दें। पंजाब में आग लगाकर, आप एक बार फिर दिल्ली के हालात खराब कर रहे हैं।

नोटः- एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी एक्यूआई लगातार बदलते रहता है।

More From Author

Lucky Vibe für Einsteiger: So funktioniert die erste Einzahlung mit 100 Prozent bis 1000 Euro

रेलवे की जमीन पर कब्जों का बढ़ता दायरा, जगदलपुर में 530 से अधिक अतिक्रमण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 14151/1

RO No. 14159/77

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.