सोने के दांत के लालच में पड़ोसन बनी कातिल! भोपाल में बुजुर्ग महिला की हत्या से सनसनी

भोपाल
 भोपाल के शाहजहांनाबाद इलाके की वाजपेयी नगर मल्टी में 75 साल की बूढ़ी महिला कलरी देवी की मौत का सच सामने आ गया है। पुलिस ने आरोपी रेखा उर्फ रीता को गिरफ्तार कर लिया है। 8 घंटे की पूछताछ के बाद आरोपी पड़ोसन ने जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी रेखा 500 रुपये मांगने बुजुर्ग महिला के घर पहुंची थी। पैसे देने से इनकार करने पर उसने बुजुर्ग की हत्या कर दी और सोने के जेवर, यहां तक कि सोने के दांत भी निकालकर फरार हो गई।

'ACP साहब… आपमें मुझे साईं बाबा दिख रहे हैं'
पुलिस ने पूछताछ के दौरान 45 वर्षीय आरोपी रेखा से एक के बाद एक कई सवाल किए, लेकिन उसने अपना जुर्म कबूल नहीं किया। इस मामले में जब एसीपी अनिल बाजपेयी ने पूछताछ शुरू की, तब आरोपी रेखा ने हत्याकांड का पूरा सच सामने रख दिया।

जानकारी के मुताबिक, 'आरोपी रेखा ने जब ACP अनिल बाजपेयी को देखा, तब उसने कहा, मुझे आपके चेहरे में साईं बाबा दिख रहे हैं, मैं आपको कलरी देवी की हत्या का सच बताती हूं।'

चप्पल की वजह से आरोपी तक पहुंची पुलिस
पुलिस कमिश्नर संजय कुमार के जनसंवाद में सुरक्षा की मांग पर शाहजहांनाबाद पुलिस ने वाजपेयी नगर मल्टी में सीसीटीवी लगवाए थे। हत्या के बाद रेखा ने दरवाजे से पैर निकाला, लेकिन किसी की आहट पर वापस खींच लिया। राहगीर के जाते ही मुंह ढककर बाहर निकली। कैमरों में कैद चाल और चप्पल से पुलिस उस तक पहुंची।

डीसीपी जोन-3 आयुष गुप्ता के मुताबिक, शाहजहांनाबाद पुलिस ने रेखा को मर्डर और लूट के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसके पास से जेवर, नकदी, और चप्पल बरामद हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, वह निशातपुरा में नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म में ढाई साल जेल रही। उस पर मारपीट- लूट का केस भी दर्ज है।

मार-मारकर निकाला सोने का दांत
75 साल की बूढ़ी महिला कलरी देवी को पहले बेरहमी से पीटा गया, जिसके बाद उनकी नाक से सोने की लौंग, कान के झुमके और पायल लूट ली। आरोपी ने क्रूरता की हद पार तब कर दी, जब उसने कलरी देवी का सोने का दांत देखा।

आरोपी ने सोने के दांत के लिए मुंह पर कई वार किए और सारे दांत तोड़ दिए, जिसमें सोने का दांत भी टूटकर बाहर आ गया। महिला का विरोध करने पर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई।

More From Author

Xiaomi 18 Pro Series की लॉन्च डेट कन्फर्म, 200MP के दो कैमरे और पीछे मिलेगी खास स्क्रीन

विराट कोहली से बातचीत के बाद केन विलियमसन ने लिया संन्यास का फैसला, बोले- अब रुकने का वक्त आ गया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 14151/1

RO No. 14159/77

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.