जगदलपुर में दिखा पीएम मोदी का अनोखा अंदाज, जवानों के साथ किया आदिवासी गीत पर डांस

जगदलपुर

जंगल के बीच करनपुर का कोबरा कैंप रविवार को बस्तर की लोकधुन से गूंज उठा। घरों से दूर तैनात जवानों की दीपावली इस बार विशेष थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उनके बीच पहुंचे।

बलिदानी जवानों के स्मारक पर श्रद्धांजलि देने के बाद उन्होंने जवानों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। ‘येड़े बस्तर मोचो काय सुंदर माटी’ की धुन बजते ही महिला जवान पारंपरिक नृत्य करने लगीं।

तालियों की गूंज के बीच पीएम मोदी भी झूम उठे। कुछ देर के लिए सैन्य कैंप बस्तर की लोकसंस्कृति के रंग में डूब गया। वर्दी में सजे जवानों के चेहरों पर त्योहार की खुशी साफ झलक रही थी। यह उत्सव बस्तर के बदलते दौर की तस्वीर भी था।

लंबे समय तक माओवादी हिंसा झेलने वाले इस क्षेत्र में शांति के नए माहौल के बीच प्रधानमंत्री ने इसे खास दीपावली बताया। उन्होंने कहा कि देश के हर जिले से माओवादी हिंसा का अंत होने के बाद यह पहली दीपावली है।

 

More From Author

संजय गांधी और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में कई आधुनिक सुविधाओं का किया लोकार्पण

योगी सरकार की पहल से हजारों युवाओं को मुफ्त कोचिंग और विशेषज्ञों का मार्गदर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO NO. 14175/31

RO No. 14151/1

RO No. 14159/77

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.