CG में तबादलों का दौर जारी, वाणिज्यिक कर विभाग के 32 अफसरों को नई जिम्मेदारी

रायपुर

 वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से अधिकारियों और कर्मचारियों के थोक में तबादले किए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन से जारी आदेश के तहत वरिष्ठ उप पंजीयक और उप पंजीयक स्तर के कुल 32 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित कर नए स्थानों पर पदस्थ किया गया है।

अन्य स्तर के कर्मचारी शामिल

जारी इस सूची में वरिष्ठ उप पंजीयक और उप पंजीयकों के अलावा जिला पंजीयक, रिकॉर्ड कीपर, पंजीयक लिपिक और सहायक ग्रेड दो स्तर के कर्मचारी भी शामिल हैं। जारी आदेश के अनुसार, रायपुर के मुख्यालय वरिष्ठ उप पंजीयक देवराज साव को कुरुद उप पंजीयक कार्यालय में नई पदस्थापना दी गई है।

वहीं, कुरुद से कफील अहमद खां को महासमुंद और पेंड्रारोड से डॉक्टर लक्ष्मी पांडेय को राजिम भेजा गया है। इसके अलावा अन्य अधिकारी-कर्मचारियों को इधर से उधर किया गया है।

यह संपूर्ण तबादला प्रक्रिया मुख्यमंत्री के अनुमोदन के उपरांत राज्यपाल के नाम से उप सचिव शिव कुमार सिंह द्वारा जारी की गई है। अधिकारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है

More From Author

उज्जैन में सदाबल सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट क्षेत्र से गुजरने वाली 132 केवी लाइन के 5 टावर होंगे शिफ्ट : ऊर्जा मंत्रीतोमर

दूध खरीदना हुआ महंगा, अमूल-मदर डेयरी ने फुल क्रीम से टोंड मिल्क तक बढ़ाए रेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO NO. 14175/31

RO No. 14151/1

RO No. 14159/77

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.