किशोर नगर में सनसनीखेज वारदात, चाकूबाजी में पत्नी की मौत; पति गंभीर रूप से घायल

खंडवा

 शहर के किशोर नगर में गुरुवार शाम करीब 5 बजे चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां एक युवक ने पति-पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में पत्नी पूजा बाकोरे की मौत हो गई, जबकि पति अजय बाकोरे गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके पेट में चाकू से वार किए जाने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अजय बाकोरे और उनकी पत्नी पूजा बाकोरे पर एक युवक ने अचानक चाकू से हमला कर दिया। हमलावर ने दोनों पर कई वार किए। हमले में पूजा गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। वहीं अजय बाकोरे की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। उनका जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव बारंगे और मोघट थाना प्रभारी विकास खींची जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनाक्रम की जानकारी ली। घायल अजय बाकोरे के बयान लेने की प्रक्रिया भी की जा रही है, ताकि हमले से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जा सके।

 

More From Author

लखनऊ में छठ महापर्व की तैयारी तेज, नए घाट और पूजा कुंड बनाने पर खर्च होंगे 194 लाख

जनजातीय गौरव दिवस को लेकर छत्तीसगढ़ में तैयारियां तेज, हर्षोल्लास के साथ होंगे विविध आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO NO. 14175/31

RO No. 14151/1

RO No. 14159/77

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.