उज्जैन में बदलेगी सड़कों की तस्वीर, किसानों को मिलेगा 38 करोड़ का मुआवजा

उज्जैन
 सिंहस्थ 2028 से पहले महाकाल की नगरी उज्जैन के विकास की तस्वीर बड़े स्तर पर बदलने की तैयारी है. इस बार विकास का दायरा केवल महाकाल लोक और मंदिरों तक सीमित नहीं बल्कि शहर की सड़के, सीवरेज, शिप्रा नदी के घाट, पेयजल, धार्मिक स्थल, ऐतिहासिक विरासत और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच चुका है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में करीब 1,211.34 करोड़ रूपों के अलग-अलग विकास कार्यों का भूमि पूजन कर सिंहस्थ की तैयारियों को नई गति दी. इन कार्यों के साथ 53 किसानों को अधिग्रहित भूमि के बदले 37 करोड़ 93 लाख रुपयों का मुआवजा भी दिया गया। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में धार्मिक पर्यटन और मंदिरों के विकास की शुरुआत काशी विश्वनाथ से की. इस दिशा में मध्य प्रदेश में महाकाल लोक का निर्माण हुआ. अब महानगरों के साथ उज्जैन जैसे धार्मिक शहरों का भी तेजी से विकास किया जा रहा है. हमारी सरकार अधोसंरचना विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है. 12 साल में एक बार आने वाले सिंहस्थ को इस बार सनातन संस्कृति और गौरवशाली परंपरा के अनुरूप भव्य रूप से मनाया जाएगा। 

शिप्रा को स्वच्छ बनाने से लेकर मेला क्षेत्र की स्थाई सुविधाओं तक
सिंहस्थ 2028 में करोड़ों श्रद्धालुओं और साधु संतों के आगमन को देखते हुए मेला क्षेत्र में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया, ''अस्थाई व्यवस्थाओं के बजाय आधारभूत सुविधाएं विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है. जिसमें पक्की सड़के, पेयजल, सीवरेज की लाइन बिछाई जाएगी. घाटों के ऊपरी हिस्से में श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए अलग पैदल मार्ग तैयार किया जाएगा. इस योजना का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा शिप्रा नदी को गंदे पानी से बचने की व्यवस्था है. इसके लिए त्रिवेणी से लेकर सिद्धवट तक सीवर लाइन बिछाई जाएगी, जिससे शहर का गंदा पानी सीधे शिप्रा में नहीं पहुंचे। 

84 महादेव और अंगारेश्वर से धार्मिक पर्यटन को मिलेगा विस्तार
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि, ''उज्जैन की धार्मिक पहचान को और मजबूत करने के लिए 84 महादेव मंदिरों के विकास की योजना भी है. 84 लाख योनियों की मान्यता के आधार पर उज्जैन में 84 महादेव मंदिर हैं जो जनआस्था के प्रमुख केंद्र हैं. इसी क्रम में अंगारेश्वर महादेव मंदिर के विकास के कार्य का भी भूमि पूजन किया है। 

पत्थरों के साथ ऑडियो बुक भी सुनाएगी उज्जैन का इतिहास
उज्जैन की विरासत को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में उज्जैन स्मार्ट सिटी ने नई पहल की. स्मार्ट सिटी सीईओ नेहा जैन ने बताया, ''उज्जैन की विरासत को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में उज्जैन स्मार्ट सिटी ने नहीं पहल की है. जिसका मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उज्जैन दौरे के दौरान लोकार्पण किया. उज्जैन इंदौर मार्ग पर स्थित महामृत्युंजय कीर्ति द्वारा की ऐतिहासिक सांस्कृतिक और आध्यात्मिक जानकारी पर आधारित ऑडियो बुक जारी की गई है। 

मुख्यमंत्री ने कहा, ''उज्जैन का इतिहास राजा भोज से लेकर सम्राट अशोक और भगवान श्री कृष्ण की शिक्षा स्थली संदीपनी गुरुकुल तक फैला हुआ है. इस गौरवशाली इतिहास को सहेज कर नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है. उज्जैन अब नए दौर में प्रवेश कर रहा है और पत्थरों पर उकेरी गई कलाकृतियां शहर के इतिहास को सामने लाने का माध्यम बन रही हैं। 

11 गांवों तक पहुंचा विकास का एजेंडा
मुख्यमंत्री ने उज्जैन दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के 11 गांवों का दौरा कर ग्रामीणों के साथ दीवाली मनाई और विकास कार्यों की जानकारी ली. गांवों में राणाबड़, तालौद, एरवास, कंडारिया, अजराना, टकवासा, हमीरखेड़ी, झिरोलिया, फतेहाबाद, उमरिया खालसा और टंकारियापंथ व अन्य शामिल हैं. मुख्यमंत्री ने इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क परिवहन कृषि पशुपालन और रोजगार को लेकर कहीं घोषणाएं की। 

गांव बादलखेड़ी से झिरोलिया तक नई सड़क का निर्माण, फतेहाबाद से बरोदा तक फोरलेन सड़क, फतेहाबाद में सरकारी बस सेवा शुरू करने की बात. दिल्ली से इंदौर होते हुए मुंबई जाने वाली ट्रेन के फतेहाबाद से गुजरने की भी जानकारी दी. गांव हमीरखेडी में झिरोलिया के लिए रोड, आंगनबाड़ी केंद्र, नाला, धर्मशाला और नई पंचायत भवन के विकास कार्यों की सौगात. गांव कंडारिया में ग्रामीणों की मांग पर कंडारिया से गीरोता तक पुलिया और एप्रोच रोड सहित सड़क निर्माण की आवश्यक कार्रवाई के निर्देश, गांव अजराना में मंदिर के लिए स्वीकृत 45 लाख रुपए की राशि का भी उल्लेख किया। 

किसानों को 10 घंटे बिजली, डेयरी व ग्रामीण पर्यटन पर भी फोकस
ग्रामीण क्षेत्र में भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने किसानों को दिन में 10 घंटे बिजली उपलब्ध कराने की बात कही. पशुपालन और दूध उत्पादन को ग्रामीण परिवारों की आमदनी बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया. मुख्यमंत्री ने विवाह और मृत्यु भोज जैसे आयोजनों में फिजूल खर्च करने से बचने की भी लोगों से अपील की साथ ही सिंहस्थ क्षेत्र में आने वाले ग्रामीण लोगों को अपने-अपने गांव में हम स्टेज जैसी सुविधा देने के लिए भी प्रेरित किया। 

53 किसानों को 37.93 करोड़ का मुआवजा
सिंहस्थ से जुड़े निर्माण कार्यों के लिए भूमि अधिग्रहण के बदले 53 किसानों को कुल 37 करोड़ 93 लाख रुपए के मुआवजे के चेक सांकेतिक रूप से वितरित किए. खास बात यह है कि मुख्यमंत्री ने अन्य विकास संबंधी घोषणाओं में सड़क चौड़ीकरण के लिए स्वेच्छा से मकान देने वाले परिवारों को बहुमंजिला भवनों में निशुल्क आवास और विकास कार्यों से प्रभावित दुकानदारों को वैकल्पिक बाजारों में दुकान उपलब्ध कराने की भी बात कही. मुख्यमंत्री ने 17 नवंबर को उज्जैन में प्रस्तावित जू और रेस्क्यू सेंटर के भूमि पूजन की भी जानकारी दी। 

बोहरा समाज के धर्मगुरु से मुलाकात
उज्जैन दौरे के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बोहरा समाज के धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब से भी मुलाकात की. सैयदना साहब ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश की प्रगति सुख समृद्धि और कल्याण के लिए आशीर्वाद दिया. इस दौरान प्रदेश में संचालित विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा हुई. सैयदना साहब ने सिंहस्थ 2028 के लिए किए जा रहे विकास कार्यों की आने वाले भविष्य को देखते हुए सराहना की। 

More From Author

MP में मंत्रियों और विधायकों से मांगा जाएगा 3 साल का हिसाब, BJP के बड़े नेता करेंगे समीक्षा

8th Pay Commission: कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी के लिए करना होगा इंतजार?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO NO. 14175/31

RO No. 14151/1

RO No. 14159/77

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.