अखिलेश यादव घबराहट और अविश्वास के शिकार, 27 में सपा का होगा बुरा हाल: अनिल राजभर

'सपा में मतभेद चरम पर, हर नेता अलग-अलग बयान दे रहा', मंत्री अनिल राजभर का अखिलेश पर तीखा हमला

दूसरों को राय देने से पहले अखिलेश यादव अपना आचरण सुधारें: भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल

'लोगों को अपमानित करना अखिलेश यादव की फितरत', पूजा पाल का तीखा हमला

लखनऊ
यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' को लेकर कहा कि इससे भाजपा के चुनावी अभियान पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनने जा रही है। वहीं, यूपी भाजपा की उपाध्यक्ष पूजा पाल ने कहा कि अखिलेश यादव को अपना आचरण सुधारने की जरूरत है। वो हमेशा दूसरों को अपमानित करते हैं।

अनिल राजभर ने कहा कि भाजपा ने जमीन पर चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं। जनता का जिस तरह समर्थन मिल रहा है, उससे स्पष्ट है कि पार्टी को किसी नए गठबंधन से चुनौती नहीं मिलने वाली। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अविश्वास के शिकार हैं। उनकी पार्टी में इस वक्त भयानक असंतोष है। यही वजह है कि सपा के नेता अलग-अलग बयान दे रहे हैं। सपा को पहले अपनी पार्टी को संभालने पर ध्यान देना चाहिए।

'सपा राज में सबसे ज्यादा दलितों का शोषण हुआ'
अनिल राजभर ने कहा कि जब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे तब सपा के गुंडे दलितों की जमीनों पर कब्जा करते थे। दलित महिलाओं के साथ अत्याचार की घटनाएं आम थीं। अखिलेश यादव खुद अपने मंत्री आजम खान से अंबेडकर जी को भूमाफिया कहलवाते थे। उन्होंने कहा कि सपा मुखिया को दूसरों पर सवाल उठाने से पहले अपनी पार्टी के शासनकाल और नेताओं के बयानों पर भी विचार करना चाहिए।

'पहले अपना आचरण देखे अखिलेश यादव'
पूजा पाल ने कहा कि अखिलेश यादव को दूसरों पर आरोप लगाने से पहले अपना आचरण देखना चाहिए। अखिलेश यादव ने पत्रकारों, पुलिसकर्मियों और दलित समाज के लोगों को कई बार अपमानित किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी वर्गों के लिए काम किया है और सरकार सभी को साथ लेकर चल रही है।

More From Author

मध्यप्रदेश को मिलेगी बड़ी सौगात, MBBS की 12 हजार सीटें बढ़ेंगी, जल्द जारी होंगे टेंडर

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO NO. 14175/31

RO No. 14151/1

RO No. 14159/77

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.