रैली के दौरान बिगड़ी बुजुर्ग महिला की तबीयत, पीएम मोदी ने दिखाई संवेदनशीलता

मैसूर 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  कर्नाटक के मैसूर में रैली को संबोधित किया। इस दौरान 70 साल से ज्यादा उम्र की एक बुजुर्ग महिला बीजेपी कार्यकर्ता की अचानक तबीयत बिगड़ गई। यह देखकर पीएम मोदी खुद मदद के लिए आगे आए। महिला की पहचान नंजनगुड की रहने वाली प्रेमा केके रूप में हुई है। रैली के दौरान प्रेमा की तबीयत खराब हो गई और वह बेहोश होने की स्थिति में पहुंच गईं। इसी दौरान प्रधानमंत्री की नजर उन पर पड़ी तो वह खुद उनके पास पहुंच गए। उन्होंने महिला की हालत देखते हुए तुरंत मदद का इंतजाम कराया।

जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी ने अपने डॉक्टर को भी महिला की देखभाल करने का निर्देश दिया। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि प्रेमा को जरूरी मेडिकल सहायता मिले और उन्हें इलेक्ट्रोलाइट्स दिया जाए, ताकि उनकी हालत में सुधार हो सके। प्रधानमंत्री ने खुद इस बात का ध्यान रखा कि महिला को समय पर मदद मिले। इस घटना के बाद प्रेमा की सेहत अब अच्छी बताई जा रही है। वह लंबे समय से बीजेपी से जुड़ी कार्यकर्ता हैं और कर्नाटक के नंजनगुड क्षेत्र से आती हैं। रैली में मौजूद लोगों के बीच प्रधानमंत्री का इस तरह बुजुर्ग कार्यकर्ता की मदद के लिए पहुंचना चर्चा का विषय बन गया।

नम्मा मेट्रो की पिंक लाइन के हिस्से का उद्घाटन
इससे पहले शुक्रवार को पीएम मोदी ने बेंगलुरु में नम्मा मेट्रो की पिंक लाइन के एक अहम हिस्से का उद्घाटन किया। उन्होंने पिंक लाइन के 7.5 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड सेक्शन को देश को समर्पित किया। यह हिस्सा कलेना अग्रहारा से एसजी पाल्या तक फैला हुआ है। उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री ने मेट्रो ट्रेन से आईआईएम-बेंगलुरु स्टेशन तक सफर किया। इस दौरान उनके साथ कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार भी मौजूद थे। स्टेशन पहुंचने के बाद दोनों आईआईएम-बेंगलुरु गए, जहां एडवांसिंग कर्नाटक कार्यक्रम में शामिल हुए। यह कार्यक्रम राज्य में परिवहन और आवाजाही को बेहतर बनाने से जुड़ा था।

मैसूर में प्रधानमंत्री ने मैसूर विश्वविद्यालय परिसर में चामुंडी पहाड़ियों की तलहटी में बने अत्याधुनिक कॉसमॉस प्लैनेटेरियम का भी उद्घाटन किया। उन्होंने इसे देश के युवाओं और लोगों को समर्पित करते हुए कहा कि भारत में विज्ञान और आध्यात्म एक-दूसरे के साथ आगे बढ़े हैं। उन्होंने बताया कि यह देश का पहला LED डोम प्लैनेटेरियम है, जहां अंतरिक्ष और ब्रह्मांड को देखने का शानदार अनुभव मिलेगा। पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय युवा खगोल भौतिकी, विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने मैसूर के शाही परिवार के विज्ञान को बढ़ावा देने के प्रयासों की भी तारीफ की।

More From Author

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, बरार को मिला मौका

MP में कांपी धरती! खरगोन में महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.5 तीव्रता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO NO. 14175/31

RO No. 14151/1

RO No. 14159/77

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.