1980 के दशक में भारत से हुई चूक का जयशंकर ने किया जिक्र, चीन की तरक्की पर उठाए सवाल

नई दिल्ली 
1980 के दशक में भारत और चीन की एक जैसी अर्थव्यवस्था थी। हालांकि, आज के समय में यह अंतर काफी बड़ा हो चुका है। भारत की तुलना में चीन काफी मजबूत स्थिति में है। विदेश मंत्री एस जयशंकर से जब इस अंतर पर राय पूछी गई तो उन्होंने इसके लिए देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि 1980 के दशक में भारत ने मौंका गंवा दिया और चीन हमसे आगे निकल गया।

हिन्दुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट (HTLS 2026) को संबोधित करते हुए एस जयशंकर ने कहा, 'भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जब 1988 में चीन की राजधानी बीजिंग गए थे तब भारत और चीन की अर्थव्यवस्था एक आकार की थी। लेकिन 1980 के दशक में चीन में बड़े पैमाने पर आधुनिकीकरण हुआ। वहीं भारत इस मौके का लाभ उठाने से चूक गया।'

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत-चीन सीमा पर जारी गतिरोध पर भी अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि चीन के साथ लगी सीमा एक तरह से और अधिक सक्रिय हो गई है। जयशंकर ने गलवान का जिक्र करते हुए कहा, “उस सीमा पर हमारी खुद को बनाए रखने और सेना तैनात करने की क्षमता में सुधार हुआ है। मैं कहूंगा कि इसमें काफी महत्वपूर्ण सुधार हुआ है।”

1980 के दशक में भारत और चीन की अर्थव्यवस्था
1980 के दशक की शुरुआत में दोनों देशों की कुल जीडीपी लगभग बराबर थी। भारत की जीडीपी करीब 186-200 अरब अमेरिकी डॉलर और चीन की लगभग 300 अरब अमेरिकी डॉलर के आसपास थी। प्रति व्यक्ति आय के मामले में भी दोनों देशों की स्थिति एक जैसी थी। गरीबी का स्तर भी काफी हद तक एक जैसा था। दोनों ही देशों में कमजोर और सीमित संसाधनों वाले लोगों की संख्या बहुमत में थी। दोनों देशों की औसत आर्थिक विकास दर उस समय करीब 3% से 4% के आसपास बनी हुई थी।

भारत से कैसे आगे बढ़ा चीन?
चीन ने 1978 में ही देंग शियाओपिंग के नेतृत्व में आर्थिक सुधारों की शुरुआत कर दी थी और विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) बनाए। जबकि भारत ने बड़े स्तर पर बाजार को 1991 के उदारीकरण के बाद खोला। चीन ने अपने आपको वैश्विक विनिर्माण और निर्यात का हब बनाया, जबकि भारत का ध्यान बाद के वर्षों में मुख्य रूप से आईटी और सर्विस के क्षेत्र पर अधिक रहा।

राजीव गांधी का चीन दौरा
आपको बता दें कि 1988 में राजीव गांधी ने चीन का दौरा किया। पंडित नेहरू के बाद चीन जाने वाले वह दूसरे प्रधानमंत्री थे। राजीव बीजिंग में चीन की सरकार के बातचीत कर रहे थे, इधर सुमदोरोंग चू घाटी में दोनों देशों की सेना आमने-सामने थी। राजीव गांधी के चीन दौरे ने दोनों देशों के बीच के रिश्तों में आई कड़वाहट को कम करने की कोशिश की थी। दोनों देशों के बीच कई राउंड की बातचीत होने लगी थी।

More From Author

राजस्थान में जमीन का भू-रूपांतरण होगा आसान, 30 दिन में काम नहीं तो स्वतः खुलेगा नामांतरण

राजस्थान बना बिजली का बड़ा सप्लायर, दूसरे राज्यों को बिजली बेचकर कमाए 2,000 करोड़ रुपये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO NO. 14175/31

RO No. 14151/1

RO No. 14159/77

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.