टाटा संस के IPO पर नोएल टाटा ने उठाए सवाल, परोपकारी कामों पर पड़ सकता है असर

मुंबई 
 टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा ने  कहा कि टाटा संस को शेयर बाजार में सूचीबद्ध कराने से 150 साल से अधिक पुराने इस समूह के काम करने का तरीका ''बुनियादी रूप से बदल जाएगा।'' उन्होंने जोर देकर कहा कि कंपनी की सबसे बड़ी हिस्सेदार संस्था समूह के गैर-सूचीबद्ध स्वरूप को बनाए रखने के लिए नियामकों के साथ बातचीत करने में ''रचनात्मक भूमिका'' निभाएगी।

नोएल ने कहा कि ''कुछ लोग'' समूह की होल्डिंग कंपनी को सूचीबद्ध कराने का प्रस्ताव रख रहे हैं, लेकिन उन्हें डर है कि सूचीबद्धता के बाद शेयरधारकों की संख्या बढ़ने से इसका ध्यान परोपकार से हटकर मुनाफे पर केंद्रित हो जाएगा।

क्या है नोएल की चिंता?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शुक्रवार को 70 वर्ष के हुए नोएल ने कहा, ''मेरी चिंता यह है कि सूचीबद्धता, जिसका कुछ लोग प्रस्ताव कर रहे हैं, टाटा की कार्यशैली को बदल देगी। किसी दिन यदि हमारे 30-40 हजार शेयरधारक हो जाते हैं, तो परोपकार के ऊपर मुनाफे को प्राथमिकता मिल सकती है। मुझे लगता है कि इससे टाटा के काम करने का तरीका बुनियादी रूप से बदल जाएगा।''

उन्होंने आगे कहा, ''टाटा ट्रस्ट नियामकों और अन्य पक्षों के साथ मिलकर एक ऐसा समाधान निकालने की कोशिश करने में रचनात्मक भूमिका निभाएगा, जिससे टाटा की कार्यशैली वैसी ही बनी रहे जैसी वह है।''

रतन टाटा के बाद संभाली कमान
रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल ने कहा कि 'टाटा की कार्यशैली' निरंतरता का प्रतिनिधित्व करती है। समूह के करिश्माई नेता के निधन के बाद टाटा ट्रस्ट की कमान संभालने वाले नोएल ने कहा कि इस मॉडल में मालिक की न तो मृत्यु हो सकती है, न वह सेवानिवृत्त हो सकता है और न ही उसे खरीदा जा सकता है।

टाटा ग्रुप में मतभेद
नोएल की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब देश के सबसे बड़े कारोबारी समूह के शीर्ष स्तर पर मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। नोएल के नेतृत्व वाला टाटा ट्रस्ट सूचीबद्धता के खिलाफ है। वहीं, चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के नेतृत्व वाले टाटा संस के प्रबंधन का कहना है कि उसे देश के कानून का पालन करना होगा और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के निर्देशों के अनुसार कंपनी को सूचीबद्ध कराना होगा।

 

More From Author

50 साल पहले शहीद हुए सैनिक की पत्नी से लेकर 2022 में पति खोने वाली वीर नारी तक का हुआ सम्मान

हॉकी के गढ़ भोपाल में एशिया की दिग्गज टीमों का महासंग्राम, दुनिया देखेगी मध्यप्रदेश की खेल उत्कृष्टता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO NO. 14175/31

RO No. 14151/1

RO No. 14159/77

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.