चंबल नदी पर शुरू हुआ भव्य हैंगिंग पुल का निर्माण, शोर से जलीय जीवों को बचाएंगे नोइस बैरियर

 मुरैना
 ग्वालियर-आगरा के बीच सफर को सुगम और सुरक्षित करने के लिए बन रहे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का काम शुरू हो गया है। ढाई साल में तैयार होने वाली इस परियोजना का सबसे अनोखा निर्माण चंबल नदी पर बनने वाला हैंगिंग पुल (केबल स्टेड पुल) होगा।

डेढ़ किलोमीटर से लंबा यह पुल बिना किसी पिलर के तारों पर झूलता नजर आएगा। इस पर दौड़ने वाले वाहनों की आवाज नदी के जलीयजीवों को किसी तरह से परेशान नहीं करेगी। इसीलिए यह पुल प्रदेश में अब तक का पहला होगा।

काम शुरू हुए हो गया एक महीना
गौरतलब है, कि 4612 करोड़ रुपये की लागत से 88.4 किलोमीटर लंबा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे बनाया जा रहा है। सिक्सलेन के इस एक्सप्रेस-वे से ग्वालियर और आगरा के बीच की दूरी 32 किलोमीटर कम हो जाएगी। आगरा से मुरैना तक का सफर 35 से 40 मिनट और आगरा से ग्वालियर तक की यात्रा 60 से 65 मिनट में पूरी हो जाएगी। जमीन अधिग्रहण के बाद ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस का काम ग्वालियर और मुरैना जिले की सीमा में शुरू हो गया है। इस प्रोजेक्ट में सबसे विशेष निर्माण मुरैना जिले के ऐसाह गांव के पास हो रहा है। यहां चंबल नदी पर हैंगिंग पुल बनाया जा रहा है। 1600 मीटर लंबे इस पुल का काम एक महीने पहले ही शुरू हुआ है।

नदी में कोई नहीं बनेगा पिलर
वर्तमान में जमीन को समतल कर नदी किनारे पिलर बनाने का काम किया जा रहा है। अन्य पुलों की तरह नदी में कोई पिलर नहीं बनेगा, इसीलिए इस पुल के निर्माण के कारण घड़ियाल, कछुए और डाल्फिन जैसे जलीयजीवों के रहवास प्रभावित नहीं होंगे।

हैंगिंग ब्रिज के निर्माण की योजना के समय ही इस बात पर ध्यान रखा गया, कि इस सिक्सलेन हाईवे पर इतनी मात्रा में वाहन दौड़ेंगे, कि उनकी आवाज से नदी के शांत व एकांतप्रिय जलीयजीव परेशान रहेंगे। वह अपना प्राकृतिक रहवास छोड़ सकते हैं। इसीलिए पुल के नीचे और किनारों पर ऐसे नोइस बैरियर लगाए जाएंगे, जो वाहनों के प्रेशर हार्न की कानफोडू आवाज, इंजनों की आवाज को नदी तक नहीं पहुंचने देगा।

यानी पुल के नीचे मौजूद इंसान को भी यह आवाजें सुनाई नहीं देंगी। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के निर्माण की अवधि मार्च 2029 तक रखी है, लेकिन यह हैंगिंग पुल डेढ़ से दो साल में बनकर तैयार हो जाएगा।

सैकड़ों किसानों को मुआवजे का भुगतान रुका
ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के लिए मुरैना व अंबाह ब्लाक के 26 गांवों के सात हजार से ज्यादा किसानों की जमीन ली गई है। मुरैना ब्लाक के 22 गांवों के 6755 किसानों की 180.9205 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण हुआ है। वहीं अंबाह ब्लाक के तीन गांवों के 582 किसानों की 20.2470 हेक्टेयर जमीन इस प्रोजेक्ट के लिए ली गई है।

अंबाह ब्लॉक के किसानों को मिल चुका है मुआवजा
अंबाह ब्लॉक के अधिकांश किसानों का जमीन के बदले मुआवजा मिल चुका है, लेकिन मुरैना ब्लॉक के 350 से अधिक किसानों के खातों में मुआवजे की राशि जमा नहीं हुई है। इसके पीछे एनएचएआइ व राजस्व विभाग का तर्क है, कि कुछ किसान अपने पतों पर नहीं मिल रहे, कुछ के बैंक खाते व अन्य जानकारी सही नहीं मिल रही, इसीलिए भुगतान होना शेष है।

    हैंगिंग पुल का काम ऐसाह घाट पर शुरू हो गया है। 1600 मीटर के पुल का 600 मीटर का हिस्सा नदी के ऊपर होगा, जो तारों पर लटका होगा। इसमें नोइस बैरियर (साउंड प्रूफ सिस्टम) लगाया जाएगा, जिससे वाहनों के हार्न व इंजनों की आवाज नदी के जलीयजीवों को परेशान न करे। कुछ किसानों का भुगतान बैंक खातों की सही जानकारी न मिलने, कुछ किसान सही पते पर नहीं मिल रहे हैं। इनके भुगतान भी जल्द करवा दिया जाएगा। – प्रशांत मीणा प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआई

 

More From Author

आदिवासी समाज के सशक्तिकरण पर सरकार का फोकस, तीन साल में 57 हजार करोड़ से अधिक का प्रावधान

गंगा की रेती पर सजेगा मिनी कुंभ, आठ सेक्टर में बांटा जाएगा मखदूमपुर मेला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO NO. 14175/31

RO No. 14151/1

RO No. 14159/77

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.