छत्तीसगढ़ में धान की अवैध जमाखोरी का खुलासा, 4 ठिकानों से 1000 क्विंटल धान बरामद

धमतरी.

प्रदेश में धान खरीदी शुरू होते ही बिचौलिए भी एक्टिव हो गए हैं। समर्थन मूल्य का अवैध लाभ उठाने के लिए ये बिचौलिए चोरी छिपे धान जमा कर रहे थे और उसे सरकारी खरीदी केंद्रों में खपाने की फिराक में थे, लेकिन इस बार प्रशासन पहले से ही अलर्ट था।

धमतरी में पिछले दो दिनों से लगातार छापेमारी चल रही है। अवैध धान सिंडिकेट पर बड़ा एक्शन हुआ है। धमतरी जिले में प्रशासन ने 4 अलग अलग जगहों पर एक साथ रेड मारका एक हजार क्विंटल धान जब्त किया है। घुटकेल, उमरगांव, सांकरा और सिंगपुर इन चारों गांवों में अवैध रूप से संग्रहित धान पकड़ा गया है। कुल करीब 1000 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3.5 लाख रुपये बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि ये धान बिना किसी वैध दस्तावेज के जमा किया गया था। ना मंडी लाइसेंस था ना खरीदी का रिकॉर्ड, सिर्फ एक ही मकसद था इस धान को समर्थन मूल्य पर बेचकर मोटा मुनाफा कमाना।

मॉनिटरिंग के लिए बनाई गई है विशेष टीम : कलेक्टर
प्रशासन ने मौके पर ही धान को जब्त कर लिया और दोषियों के खिलाफ दण्डात्मक प्रकरण तैयार किया है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा है कि जिले में धान खरीदी जारी है। इस दौरान अवैध धान की खरीदी, बिक्री और परिवहन करने वालों पर नजर रखी जा रही है। इसके लिए जिला प्रशासन ने विशेष टीम बनाई है, जो लगातार सतत् मॉनिटरिंग कर रही है।

More From Author

शहडोल में डिजिटल लायब्रेरी सहित आधुनिक सुविधाओं से सज्जित आडिटोरियम बनेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

छत्तीसगढ़ के किसानों को बड़ी राहत, कम धान बेचने पर भी मिलेगी 13,839 रुपये प्रति एकड़ सहायता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO NO. 14175/31

RO No. 14151/1

RO No. 14159/77

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.