‘भई गति सांप छछुंदर जैसी’, सपा-कांग्रेस गठबंधन को लेकर राजभर का अखिलेश पर तंज

‘कांग्रेस के चक्कर में 111 से फिर 47 पर क्यों जाना चाहते हैं महाराज?’ राजभर का अखिलेश से तीखा सवाल

चाचा शिवपाल ने आत्मकथा लिख दी तो औरंगजेब बन जाएंगे अखिलेश: ओम प्रकाश राजभर

लखनऊ
उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि 2022 में 111 सीटें जीतने वाले अखिलेश अब दो सीटें जीतने वाली कांग्रेस के सामने भी मजबूती से अपनी बात नहीं रख पा रहे हैं। राजभर ने अखिलेश पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें अपने पिता मुलायम सिंह यादव पर लिखी किताब के प्रमोशन के लिए समय नहीं मिलता, लेकिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बुलावे पर वे तुरंत पहुंच जाते हैं। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी को मुलायम-शिवपाल ने खड़ा किया, उसकी कमान संभालने के बाद अखिलेश ने उसे कमजोर कर दिया।

‘मुलायम की बात नहीं मानी, अब चाचा की आत्मकथा का डर’
राजभर ने तंज कसते हुए कहा कि अगर चाचा (शिवपाल यादव) ने अपनी सियासी कहानी (आत्मकथा) लिख दी तो परिवार और पार्टी में अखिलेश की भूमिका औरंगजेब की हो जाएगी, जिसने सत्ता के लिए अपने ही परिवार के बुजुर्गों और अपनों को किनारे कर दिया था। उन्होंने 2017 के सपा-कांग्रेस गठबंधन की याद दिलाते हुए कहा कि अखिलेश ने तब भी बड़ों की बात नहीं मानी थी।

राजभर ने अखिलेश को आत्ममंथन करने की सलाह देते हुए कहा कि कांग्रेस के साथ गठबंधन में रहकर वे अपनी पार्टी को फिर 47 सीटों तक क्यों पहुंचाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश मजबूती से चुनाव लड़ें, ताकि मुकाबले में राजनीतिक चुनौती बनी रहे।

More From Author

योगी ने फरह ब्लॉक के परखम स्थित गो ग्राम में की विशेष पूजा, देसी गाय की उतारी आरती, किया पूजन

ओरछा के रामराजा मंदिर की संपत्ति का होगा ऑडिट, नौ साल बाद शुरू होगी सत्यापन प्रक्रिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO NO. 14175/31

RO No. 14151/1

RO No. 14159/77

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.