मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गांधीसागर जलाशय पर की मां चंबल की पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गांधी सागर जलाशय पर की मां चंबल की पूजा-अर्चना

प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिये कामना की

मंदसौर 
गांधी सागर जलाशय के तट पर मां चंबल की भव्य आरती का आयोजन बुधवार को कैबिनेट बैठक के पहले किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मां चंबल की आरती कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और प्रगति की मंगलकामना की।

दीपों की रोशनी और जयघोष से गूंजा तट

आरती के दौरान दीपों की रोशनी, शंखनाद और चंबल मैया के जयघोष से पूरा तट भक्तिमय हो गया। मां चंबल का पूजन अर्चन विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मुख्य पुजारी कैलाश भट्ट एवं बटुको सहित 21 पुजारीगणों ने पूर्ण करवाई। इस अवसर पर मंत्रीगण, विधायक जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और पर्यटक आरती में शामिल हुए।

चंबल है मालवा की जीवनरेखा और आस्था

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान पशुपतिनाथ के प्रभाव क्षेत्र में चंबल मैया के किनारे गांधीसागर का संबंध गंगाजी से जुड़ रहा है। क्षिप्रा नदी चंबल में आकर मिलती है और यही धारा आगे जाकर यमुना नदी में मिलती है। चंबल नदी के बगैर यमुना की धारा अधूरी है। हजारों साल से मंदसौर, नीमच और राजस्थान के धौलपुर और भिंड मुरैना क्षेत्र को चंबल मैया का आशीर्वाद मिलता रहा है। चंबल नदी केवल जल का स्रोत नहीं, बल्कि मालवा की संस्कृति, आस्था और जीवनरेखा है। चंबल नदी में घड़ियाल और डॉलफिन का भी बसेरा है। इसके संरक्षण, स्वच्छता और संवर्धन के लिए सभी को संकल्प लेना चाहिए।

गांधी सागर बना पर्यटन और आस्था का संगम

चंबल नदी पर स्थित एशिया के प्रमुख मानव निर्मित जलाशयों में शुमार गांधी सागर जलाशय मंदसौर और नीमच जिलों सहित पूरे प्रदेश के सामाजिक-आर्थिक विकास का सशक्त केंद्र बन चुका है। गांधी सागर बांध क्षेत्र का पूरा कैचमेंट एरिया और बैकवॉटर का प्राकृतिक सौंदर्य स्विट्जरलैंड की वादियों से भी ज्यादा आनंदित करने वाला है।

यहां फॉरेस्ट रिट्रीट, टेंट सिटी, वॉटर स्पोर्ट्स एवं साहसिक गतिविधियों के साथ-साथ अब मां चंबल की आरती भी पर्यटन का प्रमुख आकर्षण बन रही है। कार्यक्रम में उपस्थित मंत्रिमंडल के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारीयों एवं श्रद्धालुओं ने चंबल नदी को स्वच्छ रखने, जल का सदुपयोग करने और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का संकल्प लिया। 

 

More From Author

Gold-Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम धड़ाम, एक झटके में हजारों रुपये की गिरावट

मध्यप्रदेश पुलिस को मिला नया प्रवक्ता, DIG तरुण नायक संभालेंगे मीडिया की जिम्मेदारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO NO. 14175/31

RO No. 14151/1

RO No. 14159/77

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.